RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिलाधिकारी ने नवनिर्मित डी.पी.आर.सी भवन का किया निरीक्षण, शीघ्र संचालन के निर्देश।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 अप्रैल।आज जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने नवनिर्मित डी.पी.आर.सी (DPRC) भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि भवन का हस्तांतरण निर्माण एजेंसी से अविलंब प्राप्त कर इसे शीघ्र क्रियाशील बनाया जाए।
यह डीपीआरसी भवन पंचायत प्रतिनिधियों एवं कर्मियों के प्रशिक्षण, बैठक एवं क्षमता विकास के लिए एक सशक्त केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इससे ग्रामीण विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में मदद मिलेगी तथा पंचायत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

आरा के रामनवमी शोभा यात्रा में जन सेवा का भागीदार बना जीएसटी एवं टैक्स कंसंटेंसी सर्विसेज परिवार।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़, लालपनियां, गोमिया, बोकारो में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित 23वां अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन 2023 में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा माले वरिष्ठ नेता का.अशोक सिंह का निधन!महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य सहित वरीय नेता उनके शव पर माल्यार्पण कर देंगे श्रद्धांजली।

rktvnews

बिहार : नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम हेतु सड़क एवं रेल सम्पर्कता के संबंध में लिखा पत्र।

rktvnews

पवना निवासी कपड़ा व्यवसायी बिनोद केशरी से व्यवसायी संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला!अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी हो:सुदामा प्रसाद

rktvnews

सहकारिता की आर्थिक खुशहाली के भूमि संबंधी योजनाओं पर करें कार्य: संजीव कौशल

rktvnews

Leave a Comment