RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पद्मश्री से सम्मानित लोकगायक भरत सिंह भारती का नोनउर में भव्य अभिनंदन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 फरवरी।77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वर्ष 2026 के लिए घोषित देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान Padma Shri से सम्मानित लोकगायक भरत सिंह भारती के पैतृक गांव नोनउर में हर्ष और गौरव का माहौल है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण देखा गया। All India Radio पटना के पूर्व कार्यक्रम अधिशासी डॉ. लक्ष्मी पासवान अपने पुत्र नीतीश राज के साथ उनके आवास पहुंचे। उन्होंने अंगवस्त्र भेंट कर भरत सिंह भारती को सम्मानित किया तथा बधाई और शुभकामनाएं दीं। डॉ. लक्ष्मी पासवान ने कहा कि यह सम्मान केवल भरत सिंह भारती का नहीं, बल्कि समूचे भोजपुरी लोकसंगीत और बिहार की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है। उन्होंने इसे 70 वर्षों की कठिन साधना, तपस्या और निरंतर समर्पण का प्रतिफल बताया। उन्होंने कहा कि भरत सिंह भारती कभी सम्मान के पीछे नहीं रहे, बल्कि जीवनभर अपनी कला साधना और लोकसेवा में निरंतर लगे रहे।

Related posts

लोकसभा चुनाव के बाद आरएसएस की चुनावी रणनीति।

rktvnews

भोजपुर:विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र और संविधान की गरिमा कायम रखना हमारा परम कर्तव्य : डॉ जया जैन

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 सितंबर 25

rktvnews

रामगढ़;झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत चल रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त के अध्यक्षता में हुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बेटियों की शादी में संपन्न लोग मदद करे, अन्यथा धर्म परिवर्तन का खतरा: बीजेपी नेता अजय सिंह

rktvnews

भोजपुर:बकरीद को ले गीधा थाना में शांति समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment