RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:योग भारतीय मनीषा का विश्व को दिया गया अनुपम उपहार है – भारतभूषण

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 जून।श्रीसनातन शक्तिपीठ संस्थानम् तथा सनातन-सुरसरि सेवा न्यास के संयुक्त तत्त्वावधान में श्रीहनुमत्सदन फ्रेंड्स कॉलोनी में “योग दर्शन और आधुनिक विश्व” विषयक संगोष्ठी आयोजित हुई। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रख्यात भागवत-रामायण वक्ता आचार्य डॉ भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि पूरे विश्व को आनंद, शांति और सुखपूर्वक जीवन जीने का सूत्र योग दर्शन है।यह भारतीय मनीषा का विश्व को दिया हुआ अतुल्य और अनुपम उपहार है।आचार्य ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने दुःख से वियोग का नाम योग बतलाया है। पातंजल योग दर्शन से शुरू हुई योग यात्रा आधुनिक विश्व में ध्यान योग, क्रिया योग और सुदर्शन क्रिया प्रभृति कई रूपों में मानवता की सेवा कर रही है और उसे आधुनिकता के नाम पर प्राप्त जड़ता, भोगों के नाम पर प्राप्त अवसाद आदि विकारों से बचा रही है। आचार्य ने कहा कि गीता में ज्ञान योग, कर्म योग और भक्ति योग का विस्तृत वर्णन विश्व को सेवा, सद्भाव और परोपकार के रास्ते आत्मकल्याण की प्राप्ति कराता है।कार्यक्रम का संचालन मधेश्वर नाथ पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन सत्येन्द्र नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर ध्रुव कुमार सिंह, विश्वनाथ दूबे, निलेश मिश्र, अजय कुमार मिश्र, रविरंजन सिंह, मृत्युंजय चौधरी, रामप्रकाश पाण्डेय आदि प्रमुख थे।

Related posts

रायपुर : प्रथम चरण के मतदान के लिए आज थमा प्रचार का शोर।

rktvnews

दरभंगा:डी.एम. ने किया ई.वी.एम. वेयर हाउस का निरीक्षण।

rktvnews

भारत के घरेलू कामगार: क्यों है दरकिनार?

rktvnews

गिरीडीह:रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ,जागरूकता अभियान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 फ़रवरी 25

rktvnews

पटना सिविल कोर्ट में ट्रांसफर ब्लास्ट की घटना पर आइलाज की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी ने जताया दुःख।

rktvnews

Leave a Comment