RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने निबंधन कार्यालय के नव-निर्मित पार्किंग स्थल का किया निरीक्षण, चालू करने का दिया निर्देश।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अप्रैल।आज जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने रजिस्ट्री कार्यालय के नव-निर्मित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पार्किंग व्यवस्था आज से ही प्रारंभ की जाए, ताकि आम लोगों को तुरंत लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस पार्किंग सुविधा के शुरू होने से रजिस्ट्री कार्यालय के आसपास लगने वाले जाम की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी और लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्किंग स्थल को व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, अवर निबंधक आरा सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु का दौरा करेंगे।

rktvnews

10 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बेंगलुरु:डीआरआई ने बड़े सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया।

rktvnews

क्षेत्र सहित सदर प्रखंड में मुहर्रम पर्व पर मुस्लिम समुदायों ने जाप नेता का किया स्वागत!हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों से प्रेरणा लेने की है जरूरत:रघुपति यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने छठ पूजा के पवित्र खरना अनुष्ठान पर शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

ऐपवा का तीसरा आरा नगर सम्मेलन सम्पन्न!संगीता सिंह नगर सचिव एवं शोभा मंडल बनी नगर अध्यक्ष।

rktvnews

Leave a Comment