RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में भू-समाधान पोर्टल के तहत भूमि विवाद की समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/सासाराम (रोहतास)14 जुलाई।जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में आज भू-समाधान पोर्टल के तहत भूमि विवाद की समीक्षा बैठक की गयी। समीक्षोपरान्त पाया गया कि पिछले बैठक की तुलना में इस बैठक में अपेक्षित प्रगति नहीं होने तथा दिनांक 14.06.2025 से दिनांक 12.07.2025 तक भू- सामाधान पोर्टल पर थानाध्यक्ष, कच्छवाँ/राजपुर/संझौली /यदुनाथपुर /आयरकोठा/ बघैला /धर्मपुरा/ अगरेर / करवन्दियाँ एवं धौड़ॉड थाना द्वारा एक भी आवेदन की इन्ट्री नहीं किये जाने के कारण समाहर्त्ता द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी तथा संबंधित थानाध्यक्षों को भू–सामाधान पोर्टल पर सभी लंबित मामलों को अपलोड करने का निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी थानाध्यक्ष को निदेश दिया गया कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों की भू–समाधान पोर्टल पर नहीं इन्ट्री किये जाने पर संबंधित थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की जायेगी।
साथ ही निदेश दिया गया कि प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद की बैठक की कार्यवाही निश्चित रूप से भू- सामाधान पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करेंगे तथा अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि जिस थाना का इन्ट्री शून्य है वहाँ भूमि विवाद से संबंधित मामलों का बैठक में समीक्षा कर निश्चित रूप से भू–सामाधान पोर्टल पर अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे तथा बैठक की कार्यवाही की एक प्रति गृह विभाग, बिहार, पटना को भी भेजना सुनिश्चित करेंगे। सभी अंचल अधिकारी, भूमि विवाद से संबंधित बैठक का रोस्टर बनाकर प्रत्येक शनिवार को थाना स्तर पर आयोजित बैठक में भाग लेने तथा उसकी प्रति संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को भी भेजना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

भोजपुर: आरा व्यवहार न्यायालय के पेशकार अजय शंकर का 36वीं बिहार राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में चयन, जिले के लिए गौरव का क्षण।

rktvnews

भारत की पहली रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी जो ‘नेट ज़ीरो एलायंस’ में शामिल।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान देर रात पहुंचे हंटरगंज प्रखंड मुख्यालय।

rktvnews

गढ़वा : नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के अंतर्गत ‘सम्मान समारोह’ एवं ‘आकांक्षा हाट’ का भव्य आयोजन।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 के उपलक्ष्य में आयोजित ‘संत सम्मेलन-2023’ को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: कुंवर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया गया झंडोतोलन।

rktvnews

Leave a Comment