RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में ऑनलाइन टिकट बुकिंग एवं गाइड सुविधा का हुआ शुभारंभ।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद) 11 अप्रैल।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आगंतुकों की सुविधा और अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अब ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा प्रारम्भ कर दी गई है। सूत्र के अनुसार कल जारी प्रेसनोट में इसके माध्यम से अब आगंतुक संग्रहालय की आधिकारिक वेबसाइट www.igrms.org.in पर जाकर आसानी से अपने प्रवेश टिकट अग्रिम रूप से बुक कर सकते हैं।
ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए आगंतुकों को संग्रहालय की वेबसाइट पर जाकर “Visitor Facility” ऑप्शन में उपलब्ध “E-Ticket” विकल्प का चयन करना होगा। यह सुविधा न केवल समय की बचत करेगी, बल्कि आगंतुकों को बिना किसी असुविधा के सहज प्रवेश सुनिश्चित करेगी।
इसके साथ ही, संग्रहालय में गाइड सुविधा का भी शुभारंभ किया गया है, जिससे आगंतुक संग्रहालय की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय जीवन शैली एवं विविध प्रदर्शनों को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। प्रशिक्षित गाइड्स द्वारा दी जाने वाली यह सेवा संग्रहालय भ्रमण को अधिक ज्ञानवर्धक और रोचक बनाएगी।
गाइड सेवा के अंतर्गत आगंतुकों के लिए निर्धारित शुल्क निम्नानुसार है (आधे दिन/हाफ डे सत्र के लिए)—
5 से कम आगंतुकों के लिए: ₹500
5 से 10 आगंतुकों के लिए: ₹1000
10 से 20 आगंतुकों के लिए: ₹1500
20 से अधिक आगंतुकों के लिए: ₹2000
संग्रहालय के निदेशक डॉ अमिताभ पांडे ने बताया कि,यह नई व्यवस्था आगंतुकों को बेहतर मार्गदर्शन, सुव्यवस्थित भ्रमण और विशेष सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है।
संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि,मानव संग्रहालय सदैव से भारत की विविध सांस्कृतिक धरोहर, जनजातीय परंपराओं और लोक जीवन के संरक्षण एवं प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्ध रहा है। ऑनलाइन टिकटिंग और गाइड सुविधा की शुरुआत इसी दिशा में एक सशक्त कदम है।इन पहलों के माध्यम से आगंतुकों का संग्रहालय भ्रमण करने का अनुभव और अधिक समृद्ध एवं यादगार बनेगा।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने बांका जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

बक्सर:शिक्षा विभाग की मासिक ई-पत्रिका ‘बोधिका’ के प्रवेशांक का हुआ विमोचन।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का सफल समापन।

rktvnews

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन।

rktvnews

“विकसित भारत संकल्प यात्रा” प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ होगी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रामगढ़:दाखिल खारिज संबंधित विशेष शिविर के आयोजन के पूर्व उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।

rktvnews

Leave a Comment