RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

कौतूहल व चर्चा का विषय बना हरिहरपुर का शिव मंदिर।

शाहपुर हरिहरपुर गांव शिवलिंग के पास नंदी भगवान जल दूध पीते हुए

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 13 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड का हरिहरपुर गांव का शिव मंदिर चर्चा एवं कौतूहल का विषय बना हुआ है। शाम में जब महिलायें पूजा करने के लिए शिव मंदिर पहुंचीं और शिवलिंग एवं नंदी पर जलाभिषेक किया तो नंदी उक्त जल को पीने लगीं। इसे देख महिलाएं आश्चर्यचकित एवं अवाक हो गईं। यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते हरिहरपुर, दूधघाट, नरगदा, बरिसवन सहित अगल बगल के गांव की महिलाएं और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सभी ने दूध और जल पिलाना शुरू कर दिया। विशेषकर महिलाओं, युवतियों और बच्चों की भीड़ जुट गई। इस घटना को सुनकर सहजौली में भी महिलाओं एवं बच्चियों ने शिवालयों में नंदी को जल और दूध पिलाया। माया देवी, देव कुमारी देवी, मीरा देवी, सुधांशु,स्वीटी, हिमांशु,व्यंकटेश, नीतू, खुशबू, रूपम, पुष्पा सहित अन्य महिलाओं एवं युवतियों ने भी नंदी को जल और दूध पिलाया।

Related posts

इंदौर:आत्मनिर्भरता से पूरकता को समझने की राज्य स्तरीय 30 दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:गुड्डू सिंह बबुआन के नेतृत्व में 1000 धर्मावलंबियों को बसों से महाकुंभ किया गया रवाना।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई।

rktvnews

देवघर:राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के उपलक्ष्य में जिले के सभी प्रखण्डों में गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:संभावना स्कूल के 25 साल पूरे होने पर आयोजित होगा रजत जयंती समारोह।

rktvnews

Leave a Comment