RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सफाई कर्मियों से मिलकर जिलाधिकारी ने सुनी उनकी समस्याएं।

वैशाली/बिहार 19 सितंबर।आज अपने कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी के द्वारा हाजीपुर नगर परिषद के महिला सफाई कर्मियों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई।इस अवसर पर अपर समाहर्ता एवं उपविकास आयुक्त वैशाली भी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी के द्वारा कर्मियों के नियमित रूप से वेतन भुगतान, वर्दी- पोशाक, जूता-चप्पल एवं अन्य सुविधाओं के बारे में पूछा गया। फिर उनके हेल्थ कार्ड, राशन कार्ड,सरकारी कॉलोनी, उनके बच्चों की पढ़ाई और उनके सेवानिवृत्ति की जानकारी ली गई।उन्होंने यह भी पूछा की कुल कितने सफाई कर्मी नियमित हैं।
इस पर महिला सफाई कर्मियों ने बताया कि 31 नियमित सफाई कर्मी है। उन्हें नियमित रूप से वेतन मिल रहा है परंतु वर्दी एवं पोशाक, साड़ी,जूता-चप्पल आदि समय से नहीं मिल रहा है।
इन लोगों की जिलाधिकारी से मुख्य मांग सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन से संबंधित था।एक महिला सफाई कर्मी ने बताया कि इसी माह में 30 सितंबर को वह सेवानिवृत्त हो रही हैं।
इस पर जिलाधिकारी ने कार्यपालक पदाधिकारी को इनका सभी प्रपत्र शीघ्र भरवा देने और सेवानिवृत्ति के दिन ही देय सभी पैसा/सुविधा उपलब्ध करा देने का निर्देश दिया।उप विकास आयुक्त, वैशाली को वैसे सफाई कर्मियों का हेल्थ कार्ड एवं राशन कार्ड बनवा देने का निर्देश दिया गया जिनका अभी तक नहीं बना है। सरकारी योजना के तहत इनको सरकारी कॉलोनी देने का भी निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि अगर इनका कोई बकाया राशि है तो उसका शीघ्र भुगतान कर दिया जाए। अगर विभाग के स्तर से बात करनी है तो बता दिया जाए मैं स्वयं नगर विकास एवं आवास विभाग से बात कर लूंगा।
जिस महिला सफाई कर्मी को इसी माह में सेवानिवृत होना है उसे अच्छे से सेवानिवृत कराने और उपहार में साड़ी एवं कपड़ा भेंट करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जो योग्य पात्र हैं उनका मदद करें ताकि बेवजह कोई परेशान ना हो। बैठक में और बेहतर करने के लिए इन कर्मियों से सुझाव भी लिए गए।

Related posts

विद्युत मंत्री आर के सिंह ने सुबनसिरी लोअर हाइड्रोइलेक्ट्रिक परियोजना (2000 मेगावाट) के निर्माण की प्रगति और सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा की।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम: अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध चलाया गया छापामारी अभियान।

rktvnews

चर्चित चिकित्सक डॉ पी सिंह को मिला सम्मान!चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया सम्मानित।

rktvnews

तीन दशक पहले लिखे गए नाटक ‘लाइट्स आउट’ के मुद्दे आज भी प्रासंगिक : स्मृति कालरा

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल ने दिवंगत दिनेश अग्रवाल के घर पहुंच,उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

भोजपुर:महुली घाट पर गंगा आरती में दिखा बनारस का मनोरम दृश्य:उप विकास आयुक्त

rktvnews

Leave a Comment