RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)11 अप्रैल।बासुकिनाथ मंदिर स्थित सभागार में राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव 2026 की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल संजय कुमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मेला आयोजन को लेकर विभिन्न विभागों की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान आयुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहे। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को अपनी-अपनी कार्ययोजना शीघ्र तैयार करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने मेला क्षेत्र के सभी एंट्री पॉइंट पर मेटल डिटेक्टर स्थापित करने तथा सुचारु आवागमन हेतु ट्रैफिक रूट प्लान तैयार करने पर विशेष बल दिया।
आयुक्त ने बासुकिनाथ मंदिर आने-जाने वाले मार्गों की स्थिति को सुधारने हेतु बासुकिनाथ-दुमका रोड को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही शिवगंगा की साफ-सफाई को बेहतर ढंग से सुनिश्चित करने को कहा गया। इस दौरान जानकारी दी गई कि शिवगंगा की सफाई हेतु निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।
श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयुक्त ने पांच स्थलों को चिन्हित कर शौचालय निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजने, पेयजल व्यवस्था के लिए डीप बोरिंग कराने तथा मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि मेला के दौरान अक्सर बच्चे एवं परिजन बिछड़ जाते हैं, ऐसी स्थिति में मेला क्षेत्र में लगे स्क्रीन के माध्यम से उनकी सूचना का प्रसारण किया जाए, ताकि उन्हें शीघ्र उनके परिजनों से मिलाया जा सके।
आयुक्त ने पुलिस पदाधिकारियों के आवासन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही लाकर सिस्टम, पार्किंग स्थल तथा पूरे मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यापक व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। नंदी चौक सहित प्रमुख स्थलों पर आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु आवश्यकता अनुसार मंदिर गार्ड की प्रतिनियुक्ति आउटसोर्सिंग के माध्यम से करने का निदेश दिया। फायर स्टेशन हेतु प्रस्ताव विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया।
श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाने, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा एंबुलेंस की तैनाती करने के निर्देश भी दिए गए।
भीड़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से क्यू कॉम्प्लेक्स में वाटर स्प्रिंकलर लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को सुगम एवं आरामदायक अनुभव मिल सके। इसके अतिरिक्त पूरे मेला क्षेत्र एवं मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
बैठक से पूर्व आयुक्त द्वारा रूट लाइन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मेला के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, आयुक्त के सचिव,नगर पंचायत बासुकीनाथ के अध्यक्ष, पंडा समाज के प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

उज्जैन:महाराष्ट्र की प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय गायिका कु. नेतन शर्मा एवं प. उमेश शर्मा ने किए भगवान महाकाल के दर्शन।

rktvnews

लिट्टरा पब्लिक स्कूल के नए भवन का मौजीपुर में हुआ उद्घाटन।

rktvnews

दुमका:तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने स्वतंत्रता दिवस के अंतिम पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता के निधन पर दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत स्थापित औषधालय का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment