RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चतरा :मुख्यमंत्री के चतरा आगमन को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा!मौके पर उपस्थित अधिकारियों को ससमय तैयारी पूर्ण करने का दिया निर्देश।

चतरा /झारखंड 21 दिसंबर।मुख्यमंत्री झारखण्ड सरकार हेमन्त सोरेन का आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम हेतु 26 दिसम्बर 2023 को चतरा जिले के सिमरिया प्रखण्ड अंतर्गत कर्बला मैदान में आगमन निर्धारित है। इसे लेकर उपायुक्त अबु इमरान सिमरिया प्रखण्ड के कर्बला मैदान कार्यक्रम स्थल पहुंच विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक तैयारी का जायजा लिया। वहीं उक्त मौके पर हैलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों द्वारा की जा रही प्रशासनिक तैयारी की जानकारी ली तथा मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा ससमय सभी प्रकार की तैयारी को पूर्ण कर लिया जाय।
उक्त मौके पर डीआरडीए निदेशक अरूण कुमार एक्का, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर दास, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सिमरिया नितु सिंह समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रपति ने आईसीएआर-राष्ट्रीय कृषि उच्चतर प्रसंस्करण संस्थान के शताब्दी समारोह में भाग लिया।

rktvnews

भोजपुर: गाजियापुर में नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन,ज्ञानपुर की टीम ने गुंडी को हराया।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय, पीएचसी का निरीक्षण!पीएचसी की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बक्सर जिले में अध्यक्ष, बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग की अध्यक्षता में अल्पसंख्यकों के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:सूबेदार संजीव कुमार सिंह का 5 बिहार बटालियन में किया गया सम्मान व विदाई।

rktvnews

Leave a Comment