
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अप्रैल।सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन का 24वां वार्षिक अधिवेशन आरा के रेड क्रॉस सभागार में राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के श्रम मंत्री एवं स्थानीय विधायक संजय सिंह टाइगर थे।
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर की महापौर इंदु देवी, डिप्टी मेयर पूनम देवी, पद्मश्री से सम्मानित डॉ. भीम सिंह भावेश, भाई ब्रह्मेश्वर, डॉ. कमल कुमारी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता नागेश्वर दुबे, प्रोफेसर गांधी जी राय, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. दिवाकर पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, बिहार प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. सिंह तथा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लाल बहादुर शास्त्री द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
सम्मेलन में तीन राज्यों सहित बिहार के लगभग सभी प्रमुख जिलों से करीब 500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर हैं और उनके मार्गदर्शन से ही एक सशक्त एवं समृद्ध परिवार का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि उनकी उपस्थिति से समाज को निरंतर सीखने का अवसर मिलता है।राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में भारत सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वरिष्ठ नागरिकों को कोविड काल से पूर्व रेल टिकट में मिलने वाली छूट शीघ्र बहाल नहीं की गई तथा आयुष्मान कार्ड की आयु सीमा 70 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष नहीं की गई, तो संगठन पूरे देश में आंदोलन करने को बाध्य होगा।
राष्ट्रीय महासचिव डॉ. दिवाकर पांडे एवं संगठन के वरिष्ठ सदस्य भाई ब्रह्मेश्वर ने कहा कि आज के युवा ही कल के वरिष्ठ नागरिक हैं, इसलिए युवाओं को भी ऐसे आयोजनों में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने पीढ़ियों के बीच सामंजस्य बनाए रखने और संस्कारों के हस्तांतरण पर विशेष जोर दिया।
कार्यक्रम में भोजपुर जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, पटना जिला अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, गया जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद सिंह, मुजफ्फरपुर से केके वर्मा ,कृष्णनंदन, राष्ट्रीय सचिव प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार, डॉ. रेनू मिश्रा, कंचन प्रभा सिंह, निर्मल कुमार, भारत भूषण मिश्रा, जोगिंदर प्रसाद सिंह, ब्रह्मेश्वर दासवांधी, अविनाश कुमार, रविंद्रनाथ, बजरंगबली सिंह, अनंत कुमार श्रीवास्तव, राम अयोध्या प्रसाद ,अधिवक्ता देवेंद्र प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह परिहार गोवर्धन सिंह, राधा मिश्रा, इंद्रावती सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित डॉ. भीम सिंह भावेश को सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वे हर कदम पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ हैं और संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
सम्मेलन को संबोधित करने वाले अन्य प्रमुख लोगों में डॉ. कमल कुमारी सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, डॉ. धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर विश्वनाथ चौधरी एवं राघव प्रसाद सिंह रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉक्टर विभा कुमारी शामिल थे।
