RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम फहराते वैशाली के ग्रामीण बच्चे।

सूरतपुर गांव के दो और चकमजाहिद के एक टॉपर छात्र से मिले जिलाधिकारी।

टैलेंट इन साइंस प्रतियोगिता में स्टेट टॉपर हैं ये बच्चे।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)02 मार्च।राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कक्षा 6 से कक्षा 12वीं तक अध्यनरत 7 कक्षाओं में साइंस के मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने के लिए बिहार विज्ञान प्रावैधिकी परिषद की ओर से प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई।
कक्षा 6 से कक्षा 12वीं तक यानी कुल सात कक्षाओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले कुल 21 स्टेट टॉपर्स में सात स्टेट टॉपर्स वैशाली के हैं।
इसमें छठी कक्षा के प्रथम टॉपर्स देव कुमार, द्वितीय सनी कुमार और तृतीय सपना कुमारी, ये तीनों सूरतपुर गांव के आदर्श पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।
सूरतपुर महुआ अनुमंडल का एक गांव है, जहां की साक्षरता दर 59.05 प्रतिशत है।
बच्चों की उपलब्धि की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी यशपाल मीणा स्वयं अपने कार्यालय कक्ष में इनसे मिले। इन्हें सफलता के लिए बधाई दी और आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी।
अपने जिलाधिकारी से मिलकर देव कुमार, पिता शिवनाथ रजक, ग्राम चकमजाहिद, सन्नी कुमार, पिता, अरुण साह, ग्राम सूरतपुर, सपना कुमारी, पिता सनोज राय, ग्राम, सूरतपुर काफी प्रसन्न नजर आए।
इन तीन छात्रों के अलावा वैशाली जिला से स्टेट टॉपर में सुगंधा कुमारी, कक्षा सातवीं, मध्य विद्यालय, चंद्रपुरा, राघोपुर, अंशु पटेल, कक्षा सातवीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भानपुर बरेवा, शुभम कश्यप, कक्षा दसवीं, जवाहर नवोदय विद्यालय और 12वीं की छात्रा मुस्कान कुमारी, एसआरडीएस हाई स्कूल, कर्णपुरा शामिल हैं।

Related posts

जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

13 अक्टूबर को” प्रेस की आजादी” पर हमले खिलाफ होगा प्रतिरोध मार्च।

rktvnews

पटना:सामुदायिक स्वयंसेवकों को सेना ने दिया विशेष प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:उद्योग विभाग द्वारा संचालित PMEGP एवं PMFME योजना अंतर्गत ऋण वितरण कैंप का आयोजन।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री ने नॉर्थ टेक सिम्पोजियम 2026 में कहा कि भारत की सैन्य शक्ति हमारे रक्षा उद्योगों के कारखानों में विकसित हुई, ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी आयुध की शक्ति की झलक मिली

rktvnews

मनोज आहूजा ने एग्री इंफ्रा फंड के तहत बैंकों के लिए नए अभियान की शुरुआत की जिसका शीर्षक बैंक्स हेराल्डिंग एक्सीलेरेटेड रूरल एंड एग्रीकल्चर ट्रांसफॉर्मेशन कैंपेन है।

rktvnews

Leave a Comment