RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:व्यवहार न्यायालय परिसर, आरा में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन, दो बेंच का हुआ गठन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 नवंबर।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भोजपुर के मार्गदर्शन में दिनांक 21 नवंबर 2026, शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर, आरा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए दो बेंच का गठन किया गया हैं।

इस विशेष लोक अदालत में परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 की धारा 138 – चेक अनादरण से संबंधित लंबित वादों को रखा जाएगा। लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बेंच का गठन कर दिया गया है।
गठित बेंच द्वारा पक्षकारों के बीच आपसी सहमति एवं सुलह के आधार पर मामलों का निपटारा कराया जाएगा।
इसके लिए न्यायालयों से प्राप्त मामलों को चिन्हित कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस भी निर्गत किया जा चुका है।

लोक अदालत के लाभ

*1.* पक्षकारों के समय एवं धन की बचत होगी।
*2.* न्यायिक प्रक्रिया सरल और त्वरित होगी।
*3.* लोक अदालत में निपटाए गए मामलों में जमा की गई कोर्ट फीस की पूर्ण राशि वापस कर दी जाएगी।
*4.* लोक अदालत का निर्णय अंतिम होगा, जिसके विरुद्ध कोई अपील नहीं की जा सकेगी।

जिन पक्षकारों को अभी तक नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है और वे सुलह के माध्यम से अपना मामला निपटाना चाहते हैं, वे बिना नोटिस की प्रतीक्षा किए दोनों पक्ष सीधे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोजपुर के कार्यालय में संपर्क कर अपने वाद का विवरण एवं नाम दर्ज करा सकते हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोजपुर के सचिव ने जिले के सभी अधिवक्ताओं तथा वादकारियों से अपील की है कि वे कल आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में भाग लेकर अपने मामलों का निपटारा कराएं। अधिक जानकारी के लिए DLSA भोजपुर, आरा के कार्यालय से कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

वायु सेना दिवस परेड और फ्लाईपास्ट का प्रयागराज में आयोजन किया जाएगा।

rktvnews

गढ़वा:विद्यालयों की व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं : उपायुक्त

rktvnews

चतरा:जिला स्वास्थ्य सेवाओं की सुदृढ़ता को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:शहीद कवि कैलाश के शहादत का सम्मान करते हुए उनके सपनों को साकार करें : डीआइजी

rktvnews

भोजपुर एसपी को नींद नहीं आती 😲देर रात्रि करते है गस्ती दल का निरीक्षण और मापते है 112 की रफ्तार……

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से मुलाकात की और भारत-सऊदी अरब रणनीतिक भागीदारी परिषद की सह-अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment