RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जलती फसलों के बीच उतरे रघुपति ,माथे पर बोझा ढो फसलों को बचाने का किया प्रयास।

चैत की कटनी में सभी थानों में दमकल की होनी चाहिए संपूर्ण व्यवस्था: रघुपति यादव

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)01अप्रैल।बढ़ती गर्मी में फसलों में आगजनी की होने वाली घटनाओं के मद्देनजर जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है और इस घटने वाले आगजनी की घटनाओं पर त्वरित काबू पाने हेतु सभी थानों में संपूर्ण दमकलों की व्यवस्था की दरकार है। उक्त बातों की किसानों के हित में अपनी मांगों के संबोधन को जिले के खवासपुर में फसलों में लगी आग की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे बड़हरा विधानसभा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह राजद नेता रघुपति यादव ने व्यक्त करते हुए अपने उक्त संबोधनों से जिला प्रशासन का किसानों के हित में आगजनी की रोकथाम हेतु ध्यान आकर्षित किया है।
फसल में लगी आग के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शी किसानों ने बताया कि राजद नेता द्वारा तुरंत दमकल की व्यवस्था और संबंधित पदाधिकारियों से इस आगजनी की घटना की जानकारी हेतु दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शीयो  ने जलती फसलों के बीच उतर रघुपति यादव के आग से बोझों को बचाने के लिए स्वयं माथे पर बोझा ढोने के प्रयास की सराहना करते उनका आभार प्रकट किया।
आगजनी की घटना के संबंध में रघुपति यादव ने बताया कि उक्त आगजनी की जानकारी मिलते ही तत्काल वो मौके पर सहयोग हेतु उपस्थित थे साथ ही उन्होंने क्षोभ जाहिर करते हुए कहा कि आगजनी की घटना की सूचना के 2 घंटे के बाद तक भी दमकल का नहीं पहुंच पाना यह चिंता का विषय है। अगर ऐसी ही परिस्थिति भविष्य में भी रहेगी तो किसी भी बड़ी आगजनी की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है और उसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन और राज्य सरकार की होगी।
राजद नेता ने आगजनी में दर्जनों किसानों के फसलों के जलने और बर्बाद हो जाने की बात कहते हुए इस आगजनी में प्रभावित किसानों को तत्काल चिन्हित करते हुए मुआवजे को देने की मांग भी की है। वहीं उन्होंने बार बार आग्रह करते हुए जिला प्रशासन से किसानों के हित में समुचित दमकलों की व्यवस्था करने का भी आग्रह किया है।

Related posts

भोजपुर:झंडोतोलन के बाद घर लौट रहे शिक्षक को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली।

rktvnews

भोपाल:गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव लाना हमारा उद्देश्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

रोहतास: जिलाधिकारी ने दो दिवसीय स्टार्टअप कार्यशाला के समापन सत्र को किया सम्बोधित।

rktvnews

भोजपुर:किसानों को रजिस्ट्री के लाभों के प्रति समय-सीमा में जागरूक बनाएं : अपर समाहर्ता

rktvnews

बालू माफियाओं पर चौतरफा प्रहार! जिलाधिकारी भोजपुर के “मिशन प्रहार” का हिस्सा बना सारण जिला प्रशासन,की संयुक्त छापेमारी।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:कनाडा के दंपत्ति ने स्पेशल नीड्स बालक को लिया गोद।

rktvnews

Leave a Comment