RK TV News
खबरें
Breaking Newsविभागीय

अल्प संख्यक कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री मोहम्मद जमा खान ने की समीक्षात्मक बैठक।

सीतामढ़ी/बिहार 08 जुलाई।सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर उतारने के मद्देनजर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। कराए जा रहे कार्यों में पुरी पारदर्शिता हो साथ ही विहित गुणवत्ता एवं तय विशिष्टियों के अनुरूप कार्य कराना सुनिश्चित करें।उक्त बातें अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री-सह- प्रभारी मंत्री सीतामढ़ी जिला, मोहम्मद जमा खान ने विभिन्न विभागों के समीक्षात्मक बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में सर्वप्रथम संभावित बाढ़ एवं सूखाड़ की अद्धतन तैयारी की समीक्षा के क्रम में उन्होंने निर्देश दिया कि इस संबंध में सभी विभाग अलर्ट रहें। इसमें थोड़ी भी शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने संभावित बाढ़/सुखाड़ को लेकर अब तक की गई तैयारी से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने अंचलवार, प्रखंडवार एवं विभागवार तैयारियों को पी0पी0टी0 के माध्यम विस्तृत जानकारी दी। डीएम ने माननीय मंत्री जी को जिले में पिछले पाँच वर्षों के बाढ़ की स्तिथि की जानकारी दी। उन्होंने तटबन्धों की सुरक्षा ,वर्षा मापक यंत्र, लाइफ जैकेट ,मोटर बोट, मानव दवा ,पशु दवा, पशु चारा ,शुद्ध पेयजल की उपलब्धता ,आकस्मिक फसल योजना, सड़कों की मरम्मती ,संकटग्रस्त समूहों की पहचान तथा अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की गई तैयारियों से अवगत कराया।

बैठक में माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा शहर में जल जमाव तटबंध की सुरक्षा एवं बाढ़ को लेकर अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं से अवगत कराया गया। माननीय मंत्री के द्वारा उठाए गए समस्याओं के समाधान की दिशा में गंभीरता पूर्वक प्रयास करने का निर्देश दिया गया। कहा कि इसमें थोड़ी भी शिथिलता एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने माननीय जनप्रतिनिधियों के प्राप्त सुझावों एवं फीडबैक के आलोक में जिला पदाधिकारी को निदेशित किया कि जल्द ही अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित कार्यों को पूर्ण करें।

बैठक में माननीय सदर विधायक मिथलेश कुमार द्वारा सदर अस्पताल में इलाज की व्यवस्था में कमी के मद्देनजर सवाल उठाए गए एवं सदर अस्पताल में इलाज की मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया ताकि आम रोगियों को तकलीफों का सामना नहीं करना पड़े। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, हाई स्कूल में प्रबंधन समिति की बैठक ससमय करना, रीगा चीनी मिल इत्यादि के संबंध में अपनी बात रखी। वही रिगा विधायक मोती लाल प्रसाद ने बैरगनिया बाजार में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली को लेकर नाराजगी प्रकट करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। रुनीसैदपुर विधायक पंकज मिश्रा ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के कार्यों पर प्रश्न उठाते हुए कड़ी नाराजगी प्रकट की। जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। वही माननीय सदस्य बिहार विधान परिषद रेखा कुमारी ने भटोलिया से सोनबरसा सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर अपनी बात रखी। बेलसंड विधायक संजय गुप्ता ने अपने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था की लचर स्थिति के साथ शुद्घ पेयजल के उपलक्ष्य में कोताही बरतने का की बात कहि। वही माननीय विधायक गायत्री देवी के द्वारा अपने क्षेत्र में चापाकलो की मरम्मती की की सूची की मांग की गई तथा परिहार मुख्यालय में जलजमाव की स्थिति पर नाराजगी प्रकट किया किया। साथ ही उन्होंने सोनबरसा सीओ के द्वारा दाखिल खारिज तथा अन्य कार्यों में की जाती रही लापरवाही से अवगत कराया गया। इसके अलावा माननीय विधायक दिलीप राय के द्वारा भी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया एवं समस्याओं के निराकरण के विषय में पूरी पारदर्शिता के साथ काम करने का निर्देश दिया।

उक्त बैठक में माननीय विधान परिषद सदस्य रेखा देवी ,माननीय विधान सभा सदस्य सीतामढ़ी मिथिलेश कुमार, माननीय विधान सभा सदस्य बेलसंड संजय कुमार गुप्ता, माननीय विधान सभा सदस्य सुरसंड दिलीप राय, माननीय विधान सभा सदस्य रीगा मोतीलाल प्रसाद, माननीय विधान सभा सदस्य रुनीसैदपुर पंकज मिश्रा, माननीय विधान सभा सदस्य परिहार गायत्री देवी, माननीय जिला परिषद अध्यक्षा अदिति कुमारी,माननीया मेयर रौनक जहां परवेज, जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा,उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी के साथ सभी कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

आज करोड़ों लोगों को अपने पसीने की गाढ़ी कमाई के पैसे वापस मिलने की शुरूआत हो रही है!केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय पंजीयक – सहारा रिफंड पोर्टल का शुभारंभ किया।

rktvnews

राज्यपाल को छठे राज्य वित्त आयोग की रिपोर्ट प्रस्तुत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रूस में भारतीय समुदाय को संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:सबके जरुरी कार्य अवधि में विद्युत दर बढ़ाना अनुचित: डा भारत भूषण पांडेय

rktvnews

पश्चिमी चंपारण: जिला पदाधिकारी ने तत्कालीन महिला पर्यवेक्षिका समेकित बाल विकास सेवा परियोजना रामनगर को किया चयनमुक्त

rktvnews

उपायुक्त अबू इमरान के निर्देशानुसार आपूर्ति पदाधिकारी ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment