RK TV News
खबरें
Breaking Newsउपलब्धि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंद्रयान 3 के ऐतिहासिक लैंडिंग का उच्चाधिकारियों,एवं विद्यार्थियों संग देखा प्रसारण।

देहरादून/उत्तराखंड 23 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शासन के उच्चाधिकारियों, विद्यालयी शिक्षा विभाग के अधिकारियों व स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ चंद्रयान-3 के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ऐतिहासिक सफल लैंडिंग का सजीव प्रसारण को देखा। मुख्यमंत्री ने भारत की इस ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी , इसरो की टीम व देश-प्रदेश की जनता को बधाई व शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि #Chandrayaan3 की चन्द्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ आज भारत विश्व का पहला देश बन गया है जिसके हम सभी साक्षी बने हैं। उन्होंने कहा कि 2027-28 तक देश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में तीसरी अर्थव्यवस्था बनने के साथ ही 2047 में आजादी के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दुनिया का नेतृत्व करने वाला शक्तिशाली व समर्थ देश बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब चंद्रयान-2 सफल नहीं हो पाया तो प्रधानमंत्री ने हमारे वैज्ञानिकों को गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया तथा दुगनी ताकत से इस अभियान को पूर्ण करने की शुभकामनाएं दी। आज उनके मार्गदर्शन तथा हमारे वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से देश ने दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, आर मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगोली, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी सहित अन्य उच्चाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

मुख्यमंत्री का उदयपुर दौरा कृषि क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा राजस्थान: मुख्यमंत्री – दो दिवसीय संभाग स्तरीय किसान महोत्सव का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभा में मंच पर चढने को लेकर मची रही अफरातफरी।

rktvnews

भोपाल:साहित्यकार प्रो.डॉ.प्रभुशंकर शुक्ल की किताबों का विमोचन समारोह।

rktvnews

भोजपुर : 123 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने की लोक शिकायत की द्वितीय अपील की सुनवाई।

rktvnews

Leave a Comment