RK TV News
खबरें
Breaking News

उमरिया:समस्त उप स्वास्थ्य केंद्रो में आयुष्मान अरोग्य शिविर प्रारंभ।

उमरिया/ मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)05 अप्रैल।प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर व्ही एस चंदेल ने बताया कि राज्य से प्राप्त निर्देश उपरांत 100 दिवस टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन समस्त उप स्वास्थ्य केंद्रों में किया जा रहा है। इसका प्रमुख उद्देश्य उच्च जोखिम क्षेत्रों एवं संवेदनशील जनसंख्या में सक्रिय टीबी पहचान,शीघ्र निदान,उपचार, पोषण सहायता तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम टीबी के संक्रामक रोग को रोकना है। जिससे सामुदायिक सहभागिता एवं अभियान को सुदृढ़ किया किया जा सके। अभियान अंतर्गत जिलों में चिन्हित किए गए उच्च जोखिम गांवों में शिविर का आयोजन किया जा कर समस्त जनसंख्या की स्क्रीनिंग किया जावेगा।
शहरी क्षेत्रों में चिन्हित वार्डों एवं सामूहिक स्थानों जैसे स्लम/झुग्गी बस्तियां, निर्माण स्थल,बाजार,परिवहन केंद्र (बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन), औद्योगिक क्षेत्र,जेल,रेलवे यार्ड,प्रवासी श्रमिक समूह, बेघर आश्रय स्थल, रात्रि आश्रय आदि स्थलों पर टीबी स्क्रीनिंग करना सुनिश्चित किया जावेगा। जिला क्षय अधिकारी डॉ मुकुल तिवारी द्वारा बताया गया कि टीवी निश्चय मित्र बनकर टीवी के मरीजों को पोषण एवं सहयोग प्रदान कर अभियान में सहयोग प्रदान करने की अपील की गई है।

Related posts

चतरा:लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

rktvnews

राज्य परियोजना निदेशक ने किया विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

मड़नपुर अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन की तैयारियां पूरी।

rktvnews

इलाहाबाद:मतदाता जागरूकता को ले “लोकमत परिष्कर” विषयक परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

आखिर क्यों चुप्पी साध गई पक्षियों की चहचाहट?

rktvnews

छत्तीसगढ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता मैराथन को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

Leave a Comment