RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा के सभी मंडलो का वर्ग प्रशिक्षण संपन्न,बड़हरा विधायक ने किया उदघाटन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 अप्रैल।पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बड़हरा विधानसभा के सिन्हा, सरैया और सलेमपुर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग बलुआ हाईस्कूल मे रविवार को हुआ।
तीनो मंडलो का उदघाटन बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।तदोपरांत पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डाँ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि एवं वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुईं।
उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मे आने पर पता चला कि यह पार्टी कितनी अनुशासित पार्टी है।यहाँ कार्यकर्ताओं को अपने पार्टी के प्रति निष्ठा रहती है।मुझे गर्व है कि मै लगातार दो बार से बड़हरा विधानसभा का प्रतिनिधित्व भारतीय जनता पार्टी से कर रहा हूँ। दो सीट से शुरू होते हुए आज 2014 से केन्द्र एवं बहुत से राज्यो मे भाजपा एवं एनडीए गठबंधन का सरकार है।आज हम विश्व के सबसे बड़ी पार्टी का सदस्य है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प पूरा होते हुए दिख रहा है।
सिन्हा, सरैया, सलेमपुर मंडल का प्रशिक्षण वर्ग अलग-अलग सात सत्र मे चला।सातो सत्र मे सोशल मीडिया, वैचारिक अनुष्ठान, कार्य पद्धति, कार्य विस्तार, इतिहास विकास, अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं बूथ प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षक के रूप मे हरेन्द्र पांडेय,प्रहलाद राय,धीरेन्द्र सिंह,संजय कुमार सिंह, संजय तिवारी, अंबिका सिंह,रामाकांत सिंह,शैलेश सिंह गुड्डू एवं धीरज सिंह आदि ने कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग लिया।
कार्यक्रम को सिन्हा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,सरैया मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह,सलेमपुर मंडल अध्यक्ष दीपक तिवारी के नेतृत्व मे संपन्न हुआ।
बड़हरा, बबुरा, कोईलवर उतरी मंडल का वर्ग प्रशिक्षण 03 एवं 04 अप्रैल और सिन्हा, सरैया, सलेमपुर मंडल का 05 एवं 06 अप्रैल के साथ ही बड़हरा विधानसभा के सभी मंडलो का प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम मे मंडल पदाधिकारी, पंचायत एवं बूथ पदाधिकारी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

पराक्रम दिवस- 2024 उत्सव: लाल किला इतिहास और सांस्कृतिक झलकियों का प्रदर्शन करेगा।

rktvnews

उत्तराखंड:ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में मुख्य सचिव डॉ एस एस संधु ने बैठक ली।

rktvnews

दरभंगा:राज्यस्तरीय विद्यालय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अंडर 17 (बालक/बालिका) प्रतियोगिता हेतु दरभंगा टीम रवाना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 अप्रैल 24

rktvnews

भोजपुर: आरा महानगर जदयू ने दलित बस्तियों का किया भ्रमण,सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से कराया अवगत, स्थानीय समस्याओं की ली जानकारी,समाधान का आश्वासन।

rktvnews

मोतिहारी:राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment