RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने 10वीं राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का किया भव्य उद्घाटन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)03 अप्रैल। गुरुवार को 10वीं राष्ट्रीय जूनियर सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों से आए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके खेल कौशल की सराहना की।
इसके अलावा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि यह हमारे जिले के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि हमें सॉफ्टबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस तरह के आयोजनों से स्थानीय स्तर पर खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलता है, जिससे वे राज्य और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित होते हैं। आगे खिलाड़ियों को सफलता का गुरुमंत्र देते हुए उपायुक्त ने जीवन में चार महत्वपूर्ण सिद्धांतों को आत्मसात करने की सलाह दी। बेहतर खेल के लिए सही पोषण अनिवार्य है। शारीरिक फिटनेस ही मैदान पर प्रदर्शन का आधार है। मानसिक और शारीरिक रिकवरी के लिए पर्याप्त नींद जरूरी है। सबसे महत्वपूर्ण तनाव मुक्त रहकर ही खिलाड़ी अपनी रणनीति को सही ढंग से लागू कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि यदि खिलाड़ी इन मंत्रों पर अमल करेंगे, तो वे न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकेंगे।

Related posts

केन्‍द्रीय बजट 2024-25 की प्रमुख बातें।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय आरा भोजपुर द्वारा आगामी लोक अदालत 13 मई 23 हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ,दरभंगा द्वारा 09 दिसम्बर 23 को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत।

rktvnews

आदित्य चोपड़ा ने वाईआरएफ की पहली सीरीज के लिए द रेलवे मैन को चुना!’ : शिव रवैल ने खुलासा किया।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा – माले वोटबन्दी के खिलाफ 31 जुलाई तक चलाएगी मताधिकार बचाओ – लोकतंत्र बचाओ अभियान :कुणाल

rktvnews

28 जुलाई को जिला नियोजनालय में जॉब कैम्प का आयोजन!निजी नियोजक द्वारा 30 पद के लिए अभ्यर्थियों का किया जायेगा चयन।

rktvnews

Leave a Comment