
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जनवरी।लायंस क्लब आरा मिलेनियम के सदस्य एवं लायंस क्लब, जिला 322 E के जिला पाल ला. डॉ मधेश्वर सिंह के द्वारा अपने सत्र का एक अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन पटना के होटल चाणक्य में शनिवार की शाम किया गया । इस समारोह में लायंस क्लब के सभी क्लबो व सदस्यों को अच्छे कार्य करने के लिए अवार्ड दिया गया।
विदित हो कि लायंस क्लब आरा मिलेनियम की स्थापना डॉ के एन सिन्हा ने हीं 2000 में की थी। यह क्लब आज लायंस मल्टीप्ल में बिहार ,झारखंड ,उड़ीसा मिला कर सबसे बड़ा क्लब है ,इसने 10 से ज्यादा क्लबों को जन्म दिया एवं आज इसके सैकड़ो मेंबर है। इस क्लब ने दो लायंस जिला पाल को दिया ,ला. डॉ रामकृष्ण और ला.डॉ मधेश्वर सिंह।
इस अवॉर्ड फंक्शन को आयोजित करने में कर्नल आर पी सिंह और ला. अलख नारायण दास का विशेष सहयोग रहा ,जिन्हें ला डॉ के न सिन्हा के साथ बैनर प्रेजेंटेशन में सेकंड अवार्ड दिया गया।
