जयपुर/ राजस्थान 25 जनवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व हमें हमारे महान संविधान निर्माताओं की याद दिलाने के साथ संविधान के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें हमारे देश की गौरवशाली संस्कृति को बनाए रखने के लिए समावेशी एवं राष्ट्रहितैषी सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। श्री शर्मा ने कहा कि संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करना देश के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पावन अवसर पर हमें भेदभाव की भावना से ऊपर उठकर देशहित, सामाजिक समरसता, सौहार्द्र, संवेदनशीलता और भाईचारे की भावना को आत्मसात करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि हम सभी प्रगति के पथ पर आगे बढ़ें तथा देश की अखण्डता को बनाए रखने का संकल्प लें।

previous post
