RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : पीएम की माॅ पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का बिहार बंद! आवागमन हुआ बाधित।

शाहपुर में सड़क जाम करते भाजपा तथा जदयू के नेता एवं कार्यकर्ता

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माॅ पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध मे बिहार बंद के दौरान भोजपुर जिला के शाहपुर मे भाजपा, जदयू समेत एनडीए के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आरा-बक्सर नैशनल हाईवे तथा आरा-बक्सर मुख्य मार्ग पर शाहपुर थाना के समीप सड़क को जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शित किया।

बंद मे शामिल भाजपा के युवा नेता राकेश विशेश्वर ओझा

इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री की माॅ पर अभद्र टिप्पणी करने की निंदा की और कहा कि माॅ का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान। आरा-बक्सर मुख्य सड़क पर शाहपुर थाना के समीप भाजपा एवं जदयू के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने जाम कर आवागमन बाधित कर दिया। वहीं आरा-बक्सर नैशनल हाईवे पर युवा भाजपा नेता राकेश विशेश्वर ओझा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सड़क को जाम कर विरोध में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राकेश विशेश्वर ओझा, नरेन्द्र तिवारी, सतीश भट्ट, नगर अध्यक्ष सह प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह 20 सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, गुप्तेश्वर साह, उमेश चंद्र पांडे उर्फ मुन्ना पांडे, संजय पांडे, बंटी पांडे, धर्मेंद्र गुप्ता, गनु पांडे, आकाश कुमार, ठाकुर प्रसाद, संतोष ओझा, सुमन जी, झुमलाल पांडे, विध्यांचल वर्मा, मुन्ना सिंह सहित बड़ी संख्या मे भाजपा एवं जदयू के नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

हम अपने देश में बहुत जल्दी, बिना कोई सवाल पूछे, किसी को भी आदर्श मान लेते हैं और उसे किसी का भी प्रतीक बना देते हैः उपराष्ट्रपति

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट से मिल रहा आत्मसम्मान और नई पहचान— अब तक 10 प्रदेशवासियों ने जीती 10 लाख रूपये की ईनाम राशि

rktvnews

रायपुर : बढ़ रहे हैं हौसलें बन रहे आत्मनिर्भर।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सदर अनुमंडल के विभिन्न मतदानकेन्द्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: अपशिष्ट प्लास्टिक का निपटान,जीविका बनेगी पहचान।

rktvnews

42वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना का स्‍टॉल लगाया गया।

rktvnews

Leave a Comment