RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

नैनीताल पुलिस ने जारी किए बनभूलपुरा दंगे में वांछित उपद्रवियों के पोस्टर।

नैनीताल/उत्तराखंड 16 फरवरी। 08 फरवरी 24 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना-बनभूलपुरा में मुकदमे दर्ज किए गए तथा घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल द्वारा हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।
पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों* के आधार पर अभी तक 42 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये।
उक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों में से *09 वांछित दंगाइयों* के पोस्टर जारी किए गए हैं।
नैनीताल पुलिस द्वारा वांछित उपद्रवियों के पोस्टर शहर में जगह–जगह चस्पा किए गए हैं। पुलिस की टीमें लगातार इन उपद्रवियों की सभी संभावित ठिकानों में तलाश कर रही हैं।
आम जनता को जानकारी देते हुए यह सूचित किया गया है कि किसी भी व्यक्ति को यदि इन उपद्रवियों के बारे में कोई भी सूचना मिले तो तत्काल नैनीताल पुलिस को 9411112743/9411112741, 9411110396 तथा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9411112979 व 9412087770 पर सूचित करने का कष्ट करें।

Related posts

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वाहन एवं सामग्री कोषांग की की समीक्षा।

rktvnews

सारण:बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना प्रशासन की प्राथमिकता : उपविकास आयुक्त

rktvnews

मध्यप्रदेश:औषधीय फसलों में नवाचार कर विशिष्ट पहचान बनाई कमलाशंकर ने।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की बैठक ली।

rktvnews

राष्ट्रपति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर: गडहनी प्रखंड में समतामूलक संग्राम दल के विजय कुमार मेहरा के नेतृत्व में भारत बंद पर कराई गई बंदी।

rktvnews

Leave a Comment