RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राधा कृष्ण तालाब पर स्वच्छता श्रमदान एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 मार्च।जिला गंगा समिति भोजपुर के तत्वावधान में “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत सोमवार को आरा के जीरो माइल स्थित राधा कृष्ण तालाब परिसर में स्वच्छता श्रमदान एवं स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना एवं गंगा एवं उससे जुड़े जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश देना था।
इस अवसर पर जिला परियोजना पदाधिकारी अमित कुमार सिंह की उपस्थिति में एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य प्रतिभागियों ने तालाब परिसर की साफ-सफाई करते हुए श्रमदान किया तथा सभी ने स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। कार्यक्रम में बिहार फाइव बटालियन एनसीसी भोजपुर की टीम से नायक सूबेदार वरुण कुमार साहा, हवलदार कांस्टेबल टिंकू कुमार सिंह, हवलदार कांस्टेबल राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कैडेट्स सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।अमित कुमार सिंह ने बताया की एनसीसी के छात्र हमेशा राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका ने समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया है। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “स्वच्छ गंगा, स्वस्थ भारत” के संकल्प के साथ स्वच्छता के प्रति निरंतर जागरूक रहने का वचन दिया।

Related posts

भोजपुर :शोधार्थियों के लिए शोध कार्य संबंधित कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

आयुष मंत्रालय के प्रयासों ने पारम्‍परिक औषधियों को भारत की जी20 अध्यक्षता बातचीत में सबसे आगे ला दिया है – अमिताभ कांत, शेरपा जी20

rktvnews

भोजपुर : शिक्षा व संस्कार ही पहुँचायेगा सफलता के शिखर पर : पद्मश्री डा भीम सिंह भवेश 

rktvnews

वतन को जानो” कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन!अपनी मातृभूमि की रक्षा की प्रतिज्ञा लें: राज्यपाल मंगुभाई पटेल

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्य संस्कृति/समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सदर अनुमंडल के विभिन्न मतदानकेन्द्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment