आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 जुलाई। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने सोशल मीडिया मंचों पर असत्यापित पोस्टों और समाचारों को साझा और अग्रेसित करने से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खबरें फर्जी भी हो सकती हैं जो लोगों को गुमराह कर सकती हैं। उन्होंने खबरों को प्रसारित करने के पहले पूरी तरह से और अच्छे से सत्यापित कर लेने को कहा। उन्होंने अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपनी समस्याओं को पुलिस से साझा करने की अपील की।

