RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिलाधिकारी ने किया बड़ौत मंडी का निरीक्षण,बड़ौत मंडी को आधुनिक रूप में किया जाएगा विकसित!बड़ौत मंडी के मुख्य द्वार व अन्य स्थानों पर मिली गंदगी जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त।

बागपत/उत्तर प्रदेश 07 अगस्त। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज बड़ौत गुड़ मंडी का निरीक्षण किया जिसमें उन्हें मुख्य द्वार पर ही गंदगी मिली और बड़ौत मंडी परिसर में भी काफी बड़ी घास मिली जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की 3 सप्ताह के अंदर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आवश्यक निर्देश दिए मंडी परिसर में बने लगभग ₹30लाख की धनराशि से सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया जो संचालन अवस्था में नहीं पाया गया और जिसमें काफी गंदगी थी जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित मंडी सचिव से जवाब तलब किया ठेकेदार पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई उन्होंने कहा अगर ठेकेदार पर कार्यवाही नहीं की तो आप पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी संचालन भी शौचालय का ठेकेदार को ही करना था ऐसे ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया जाए।
मंडी में निर्माण की परियोजनाओं के लिए 18000000 का प्रस्ताव भेजा गया था उसके क्रम में ₹600000 से धनराशि स्वीकृत हुई जिससे सड़कों का पुनर्निर्माण हो सकेगा।
जिलाधिकारी कहा जो रैम्प टूटे हुए हैं जो परिसर में टूट-फूट नजर आ रही है इसे तत्काल ठीक कराया जाए और बड़ौत मंडी को आधुनिक मंडी बनाए जाने के लिए मंडी निदेशक से जिलाधिकारी द्वारा अनुरोध किया जाएगा । जिलाधिकारी ने कहा जो कार्य आवश्यक और जनहित में हैं उन्हें शीघ्र ही करा लिया जाए।
इस अवसर पर एसडीएम बड़ौत सुभाष कुमार, मंडी के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

स्मार्ट बिजली मीटर परियोजना : हंगामा क्यूं है बरपा!

rktvnews

बक्सर:अपर समाहर्ता कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विद्यालय का संचालन और अधिकारों की रक्षा महत्वपूर्ण : संगठन।

rktvnews

चतरा:राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा “रन फ़ॉर यूनिटी” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र! कार्यावधी के बाद कार्यों के लिए शिक्षकों पर मानसिक दबाव अनुचित।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार प्रदान किए।

rktvnews

Leave a Comment