RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:वर्ल्ड हेरिटेज डे पर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में हेरिटेज वॉक का आयोजन।

भोपाल /मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)18 अप्रैल। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में विश्व धरोहर दिवस 18 अप्रेल को आज प्रातः से एक विशेष हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में पर्यटक आगंतुकों, विद्यार्थियों एवं संस्कृति प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस हेरिटेज वॉक का उद्देश्य मानव संग्रहालय परिसर में संरक्षित शैलाश्रयों में प्रागेतिहासिक काल के शैल चित्रों एवं संग्रहालय की विभिन्न प्रदर्शनियों में प्रदर्शित भारत की समृद्ध जनजातीय, लोक एवं पारंपरिक विरासत से लोगों को परिचित कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत संग्रहालय परिसर में स्थित प्राचीन गुफाओं में स्थित शैल चित्रों के अवलोकन से हुई, जहाँ प्रतिभागियों को विभिन्न शैलाश्रयों एवं उनमें मौजूद शैल चित्रों,सांस्कृतिक संरचनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। वॉक के दौरान प्रतिभागियों ने भारत की विविध जनजातियों की जीवनशैली, कला, स्थापत्य एवं परंपराओं को नजदीक से समझा।
संग्रहालय संग्रहालय की अधिकारी डा पी अनुराधा एवं दीपक कुमार चौधरी द्वारा हेरिटेज वॉक के अंतर्गत विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों की सांस्कृतिक विविधता तथा भारतीय विरासत की गहराई से अवगत कराया।
संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाना तथा समृद्ध विरासत के संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना है।
प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया।
संग्रहालय के निदेशक डॉ अमिताभ पांडे ने बताया भविष्य में भी इस प्रकार के ज्ञानवर्धक भ्रमण आयोजन किए जाएँगे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिले के विकास के लिए महत्वपूर्ण रेलवे, एनएचएआई, एनएच और ईसीएल चित्रा से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में विजन@2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए हुआ एम.ओ.यू.।

rktvnews

बक्सर:जीविका द्वारा किया गया दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत रोजगार मेला का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

चतरा:कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजना मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना एवं प्री मैट्रिक छात्रवृति हेतु जिला स्तरीय अनुमोदन व अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

नवादा:भीड़ वाले स्थलों पर ड्रोन के माध्यम से की जा रही निगरानी।

rktvnews

Leave a Comment