
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 मार्च।रामनवमी के पावन अवसर पर विधि-व्यवस्था के सफल संधारण एवं शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज ने रामगढ़िया में निकले जुलूस का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन तथा यातायात संचालन का जायजा लिया और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रहें और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिससे रामनवमी का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।सभी चौक, चौराहे एवं मोड़ पर पुलिस व दंडाधिकारी सक्रिय रहे।


