
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 मार्च।बाल हिन्दी पुस्तकालय के समीप नगर रामलीला समिति ट्रस्ट द्वारा रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल भक्तों के स्वागत में स्टॉल लगाया गया। जहां राम भक्तों को पेठा, गुड व बुंदिया से निर्मित लड्डू, गुल्कोन -डी तथा शुद्ध जल का वितरण किया गया। इस मौके पर नगर रामलीला समिति ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने रथ पर सवार प्रभु श्रीराम की आरती की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के मौके पर रामनवमी शोभा यात्रा निकाली जाती है। इस शोभायात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, यह हमारे शहर आरा के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि राम भक्त संयमित तरीके से अपनी-अपनी झांकी को लेकर निकाले। नगर रामलीला समिति ट्रस्ट धार्मिक व सामाजिक कार्य में अपनी सहभागिता निभाएगा। रामलीला समिति ट्रस्ट के सचिव विष्णु शंकर, कोषाध्यक्ष कर्नल राणा प्रताप सिंह, ट्रस्टी राम कुमार सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, अखिलेश्वर प्रसाद, हरखेन कुमार सिंह, देवदत सिंह, संजीव सिन्हा, पप्पू सिंह, अविनाश प्रसाद, (रि.डीएसपी), सुजीत कुमार सिंह, राकेश कुमार ‘धन्नू’, अमित कुमार ‘भोलू’ समेत अन्य लोग मौजूद रहें।


