RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विधानसभा चुनाव को ले उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग की बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अक्टूबर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर उप विकास आयुक्त, भोजपुर गुंजन सिंह की अध्यक्षता में स्वीप (SVEEP) कोषांग की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव में महिला, पुरुष, युवा, वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांग मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना था। इसमें सभी वर्गों के मतदाताओं को जागरूक कर 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि प्रखंड एवं अनुमंडल स्तर पर स्वीप गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि अब तक भोजपुर जिले का मतदान प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहा है, इसलिए विशेष रूप से कॉलेज के छात्रों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्कूली बच्चों की सहभागिता से व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। शिक्षा विभाग को सभी महाविद्यालयों में कैंपस एंबेसडर गठित करने का निर्देश दिया गया, जबकि जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को लोकगीत, नाटक और क्षेत्रीय भाषाओं के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। साथ ही 60 प्रतिशत से कम मतदान वाले बूथों की पहचान कर उन क्षेत्रों में सघन प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और सहभागिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक मतदाता का मतदान केंद्र पर पहुंचना आवश्यक है। बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अबुआ बजट पोर्टल और मोबाइल एप्प का किया लोकार्पण।

rktvnews

भोजपुर:शिव मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

(‘टोबेको फ्री युवा कैम्पेन’ 60-दिवसीय अभियान)- खाद्य सुरक्षा एवं दवा नियंत्रण टीमें भी करेंगी तंबाकू के विरूद्ध जंग में सहयोग, तंबाकू उत्पादों की बिक्री, सेवन और विज्ञापन पर कोटपा अधिनियम के तहत् कार्यवाही करने के निर्देश

rktvnews

महेन्द्रगढ़:डीसी मोनिका गुप्ता ने किया अटेली अनाज मंडी का औचक निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त की त्वरित संवेदनशील पहल, निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment