RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जयश्री राम के उद्घोष से गूंजा आरा शहर।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 मार्च।प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव हर सनातनी लोग श्रद्धा पूर्वक मना रहे हैं जिसका प्रभाव हर गली रोड चौराहे पर दिख रहा है। तन पर भगवा वस्त्र,सर पर मुरेठा और हाथ में ध्वज पहचान बन गई हैं।आज सुबह से ही प्रधान कार्यालय महादेवा हनुमान मंदिर में प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना आरती हवन आदि के बाद मनोकामना रथ पर विराजमान कराया गया। यहीं से लगभग 10:00 बजे सज धज कर बैंड और रामभक्तोंके साथ रामगढिय़ा मंदिर को जुलूस के साथ निकला। जहां दांडी बाबा के नेतृत्व में पूजा अर्चना और संतो केआशीर्वचन के बाद जुलूस का विधिवत शुभारंभ हुआ।
श्रीरामनवमी शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिकालदर्शी,संतश्रीदेवराहाशिवनाथजी महाराज के नेतृत्व में आज आरा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। संतश्रीदेवराहाशिवनाथजी महाराज ने रामगढिय़ा में शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आज श्रीधाम अयोध्या और आरा का एकीकरण हो गया है।श्री रामभक्तो के उमड़े हुए जनसैलाब को देखकर मुझे यह समझ ही नहीं आता कि मैं अयोध्या में हूं या फिर आरा में। हर जगह सिर्फ भगवान राम ही दिखाई देते थे। अनेकों स्थान से श्रद्धालु भक्त भगवान राम की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आए हैं।आज हमें भक्त और भगवान का महामिलन देखने को मिला।हम धन्य हो गया। इसके बाद जयश्रीराम के गगनभेदी उद्घोष के साथ यह भव्य शोभायात्रा रामगढिय़ा से बडी चौक,गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज, बडी मठिया, महादेवा,धर्मन चौक, चित्रटोली रोड, रमना रोड, महावीर टोला, करमन टोला, नवादा, स्टेशन रोड, एसपी कोठी, ब्लॉक रोड, कतिरा, पकडी चौक, जज कोठी होते हुए रमना मैदान पहुंची ।वहीं इस दौरान समिति के कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू सिंह बबुआन, महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया,कोषाध्यक्ष गोकुल सिंह सह कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,सचिव सुधीर जी,रथ सजावट प्रमुख अनिल जी,उपाध्यक्ष सह ग्रामीण अध्यक्ष सन्नी पांडे, उपाध्यक्ष नवीन प्रकाश,, शहर सजावट प्रमुख बादल जालान, सुरक्षा प्रमुख राजेश्वर पासवान, झांकी प्रमुख शंभू सिंह सह प्रमुख हरिओम जी, आचार्य धर्मेन्द्र जी,अखंडानंदजी महाराज,अशोक तिवारी,हर्ष राज मंगलम, स्टार प्रचारक सरोज पांडेय, रोहित सिंह बजरंगी सहित समिति के सभी सदस्य थे।जयश्रीराम, हर घर भगवा छायेगा राम राज फिर आयेगा की भक्ति गीतों पर रामभक्त थिरकते रहे।वहीं सड़क के दोनों किनारों पर खडे होकर महिला-पुरुष पुष्प वर्षा करते रहे।वहीं पर जगह-जगह रामभक्तों ने भगवान श्रीराम की आरती कर रहे थे।
जगह-जगह रामभक्तों के सेवार्थ विभिन्न जगहों पर पानी-शरबत, मिठाई, हलुआ आदि का प्रसाद रामभक्तों को खिला रहे थे।वहीं समिति के महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया ने कहा कि हमलोग मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्मोत्सव मना रहे हैं।इस बार की शोभायात्रा में पिछले वर्षों की तुलना में काफी रामभक्त शामिल हुए हैं।इसके लिए मैं सबको धन्यवाद देता हूँ।साथ ही साथ मैं प्रशासन और मीडिया बंधुओं को धन्यवाद देता हूँ।
वहीं इस भव्य शोभायात्रा में बिहार सरकार के श्रम एवं संसाधन मंत्री संजय सिंह टाईगर, पूर्व विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, डुमरांव विधायक राहुल , संदेश विधायक राधाचरण सेठजी सहित सभी रामभक्तो ने संतश्रीदेवराहाशिवनाथदासजी महाराज के चरणों को स्पर्श कर अपने और समस्त जनता के लिए आशीर्वाद मांगा। सैक्रो हेयरस्टाइल राम भक्तों की सेवा में लग रहे।

Related posts

भोजपुर:रोटरी क्लब आफ आरा के तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:स्वतंत्रता दिवस पर हुआ मां का कलेजा नाटक , दर्शक हुए भाव विभोर।

rktvnews

मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 जून को वीरांगना रानी दुर्गावती के समाधि स्थल पर करेंगे नमन।

rktvnews

उत्तराखंड;पुष्कर सिंह धामी ने किया मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024′ का लोकार्पण।

rktvnews

चतरा:जिले भर में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत किए जा रहे हैं विभिन्न गतिविधि।

rktvnews

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उप सभापति पैनल का पुनर्गठन किया।

rktvnews

Leave a Comment