RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में एक करोड़ जीतने वाले मयंक का डीसी मोनिका गुप्ता ने किया सम्मान!मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी मयंक के पिता को फोन करके दी थी बधाई।

छात्र मयंक को सम्मानित करती डीसी मोनिका गुप्ता।

महेंद्रगढ़/हरियाणा 05 दिसंबर। अमिताभ बच्चन के क्विज-बेस्ड रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ में एक करोड़ रुपए जीतकर इतिहास रचने वाले जिला महेंद्रगढ़ के गांव पाली के छात्र मयंक का मंगलवार को उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने उन्हें महेंद्रगढ़ के प्रशासनिक भवन में टैब और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया। वहीं उसके माता-पिता को शाल व लोई ओढ़ाकर सम्मानित किया।
जिला महेंद्रगढ़ के गांव पाली के छात्र मयंक आठवीं कक्षा के छात्र हैं। मयंक के प्रदर्शन से शो के होस्ट अमिताभ बच्चन काफी खुश और प्रभावित हुए। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी उनके पिता से मोबाइल पर बात की तथा उन्हें मुबारक बात दी थी। मयंक के पिता प्रदीप कुमार दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं जबकि उनकी माता ग्रहणी है।
डीसी ने मयंक को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने आह्वान किया कि वे लगातार इसी प्रकार कड़ी मेहनत करते रहें। उन्होंने कहा कि वे आगे चलकर विश्व के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति अल्बर्ट आइंस्टीन की तरह नाम कमाएं।
उपायुक्त ने जिला के सभी बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि वे भी मेहनत करें। मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

अब मेरा कद ठीक हो गया

उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने मयंक से मजाकिया लहजे में जब पूछा कि आपको अपना कद छोटा क्यों लगता है। इस पर मयंक ने कहा कि नहीं मैडम अब मेरा कद ठीक हो गया। डीसी ने बताया कि उन्होंने मयंक का पूरा एपिसोड देखा था। इस दौरान उन्होंने बचपन से जुड़े संस्मरण भी सुने थे जो बहुत अच्छे लगे। उपायुक्त ने कहा कि वे सवाल पूछने की अपनी जिज्ञासा को जारी रखें।

Related posts

उज्जैन:स्वतंत्रता दिवस समारोह की गई फाइनल रिहर्सल।

rktvnews

रामगढ़:सभी अंचल अधिकारी प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को करें जनता दरबार का आयोजन: अपर समाहर्ता

rktvnews

गोपालगंज:उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा थावे दुर्गा मंदिर एव ट्रामा सेंटर झाझवा, सिधवलिया का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया।

rktvnews

देवघर:स्वच्छता ही सेवा के तहत देवघर नगर निगम द्वारा स्वच्छ उत्सव कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

दुमका: मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोकसभा का आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

भोजपुर:स्वराज यात्रा का आरा में हुआ आगमन।

rktvnews

Leave a Comment