RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देश पर विभिन्न स्कूलों में मिड-डे मील की गुणवत्ता और स्वच्छता का सघन निरीक्षण।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)25 मार्च।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार मंगलवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में शिक्षा और पोषण के मानकों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने अपने-अपने अधिकार क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य केंद्र बिंदु बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) की गुणवत्ता और रसोई घर की साफ-सफाई रहा।
इसके अलावा निरीक्षण के क्रम में विभिन्न प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्वयं भोजन चखकर उसकी पौष्टिकता और स्वाद की जाँच की। साथ ही संबंधित रसोइयों और विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि बच्चों के मेनू के अनुसार ही ताजा और गर्म भोजन परोसा जाए। इसके अतिरिक्त रसोई घर, बर्तनों की सफाई और पेयजल की व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया। साथ ही अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही मिड-डे मील के साथ-साथ छात्रों की उपस्थिति और विद्यालय की अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया गया।

Related posts

भोपाल:विकास और पर्यावरण संरक्षण की योजनाओं में सामंजस्य आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नारनौल:सीएम ने वीसी के जरिए ली 55वीं हरियाणा राज्य तकनीकी सलाहकार समिति की बैठक!महेंद्रगढ़ जिला के लिए 26.9 करोड़ की परियोजनाओं को तय अवधि में पूरा करने के निर्देश

rktvnews

व्यंग्य:और अब एक देश, एक कॉमेडियन🤪

rktvnews

युद्ध नहीं, आतंक नहीं ; सबके लिए न्याय और शांति।

rktvnews

रोहतास प्रखंड की शाहाबाद महोत्सव में होगी बड़ी भागीदारी!नगर पंचायत भवन में तैयारी को लेकर बैठक।

rktvnews

पंडित भीमाशंकर शास्त्री ने समाज को जागृत करने का उल्लेखनीय कार्य किया – चौहान

rktvnews

Leave a Comment