
RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)25 मार्च। मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने जिला स्तरीय पर्यटन एवं संवर्धन समिति के लिए गठित समिति की बैठक में अधिकारियों को पर्यटन स्थलों के विकास के लिए संचालित योजनाओं का समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। आगे उन्होंने कहा कि देवघर जिले के अंतर्गत अविकसित एवं विकासशील पर्यटन क्षेत्रों को विकसित कर पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु संबंधित सभी विभाग व अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें।
इसके अलावा जिला पर्यटन संवर्धन समिति की बैठक में पुनासी जलाशय योजना डैम तक खोरीपानन से पुनासी डैम तक पर्यटकों के सुविधा हेतु सड़क के दोनों किनारे 09 मीटर हाई मास्क लाइट लगाने, शिवेशर धाम शिव मंदिर पुनिसिया का जीर्णोद्धार, सारठ विधानसभा अंतर्गत सारठ, पालोजोरी एवं करमाठाड़ प्रखंड में पार्क का नव-निर्माण, पथरड्डा पहाड़ के सौंदर्यीकरण एवं संरचनात्मक विकास, विधायक उदय शंकर सिंह द्वारा देवघर जिलान्तर्गत सारठ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पर्यटक स्थलों सौन्द्रर्गीकरण एवं विभिन्न कार्य करने हेतु प्रस्ताव, विधायक सुरेश पासवान द्वारा देवघर जिलान्तर्गत पर्यटन विभाग अन्तर्गत कार्य कराने हेतु विभिन्न प्रस्ताव, देवघर जिलान्तर्गत विभिन्न स्थलों पर सौन्द्रर्गीकरण एवं पर्यटकीय विकास कार्य का प्रस्ताव, मोहनपुर प्रखण्ड भिखना पंचायत के ग्राम-तितमोह स्थित सुरंगी पहाड़ी को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसीत करने हेतु प्रस्ताव, टावर चौक के नजदीक पूर्व में सरकारी जमीन पर जननायक गुरू शिबु सोरेन की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव के अलावा अजय बाराज, सिकटिया (सारठ), नाग बाबा नाथ धाम (पालोजोरी), सारठ मजार, फूलजोरी पहाड़ (पालोजोरी), बभनगामा दुबे बाबा धाम (सारठ), आराजोरी बजरंगबली धाम (सारठ), शिव मंदिर (पालोजोरी) में बहुप्रयोजन हॉल, शौचालय, कैंटीन, पीने के पानी, पर्किंग इत्यादि की भी व्यवस्था हेतु डीपीआर तैयार कर प्रस्ताव भेजने का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। इसके अतिरिक्त पथरड्डा को सी में अधिसूचित करने का प्रस्ताव, पुनासी को बी में अपग्रेड करने का प्रस्ताव, जमूनिया मे स्टेडियम निर्माण, सिहो-कान्हू प्रतिमा जिर्णोद्वार मोहनपुर प्रखंड, पालोजोरी में पार्क निर्माण का प्रस्ताव, शहीद आश्रम रोहिणी का सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव एवं नंदन पहाड़ पार्क का सौंदर्यीकरण एवं ग्लास ब्रिज हेतु प्रस्ताव विभाग भेजने का निर्देश उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिया।
बैठक में उपरोक्त के अलावा देवघर विधायक सुरेश पासवान, वन प्रमंडल पदाधिकारी, उपविकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला परिषद अध्यक्षा किरण कुमारी, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, प्रतिनिधि सारठ विधायक, जिला पर्यटन पदाधिकारी, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व सदस्य आदि उपस्थित थे।

