RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में भू-अर्जन कार्यालय से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन।

जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने विभिन्न परियोजना अंतर्गत मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया एवं निर्माण कार्यों से कराया अवगत।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)25 मार्च। मंगलवार को जिला भू-अर्जन शाखा अंतर्गत राज्य सरकार एवं अन्य उपक्रमों हेतु भूमि अर्जन से संबंधित कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा हेतु उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न अधियाची विभाग द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों के अद्यतन स्थिति से अवगत होते हुए लंबित कार्यों को पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही परियोजना अंतर्गत किए गए भूमि अधिग्रहण से संबंधित रैयतों को मुआवजा राशि के भुगतान के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं इस प्रकार के सभी लंबित मुआवजा भुगतान की राशि को जल्द से जल्द रैयतों को भुगतान करने का निर्देश दिया गया।
परियोजना अंतर्गत विभिन्न कार्यों जैसे कि NH-75 लगमा भाया करकोमा से हासनदाग-तसरार पथ चौड़कीरण, NH-75 से बंशीधर मंदीर चितविश्राम-बम्बा चना-गरदा तक पथ का चौडीकरण एवं मजबुतीकरण, डेंटल मोड (NH-75) से नावादोहरी (NH-343) तक भाया हुर चारमुहान पथ चौड़ीकरण एवं मजबुतीकरण योजना, NH-75 नामधारी कॉलेज से पचपडवा कोरवाडीह दुलदुलवा चामा पथ चौडीकरण, रमना से मझिआंव भाया विशुनपुरा पथ चौडीकरण, उटारी भवनाथपुर-खरौंधी डाला पथ (यू०पी० बोर्डर) चौडीकरण योजना एवं उपकारा, नगर उंटारी में Solid waste Management Plant योजना इत्यादि निर्माण कार्य के बारे में पूछा गया। मौके पर उपस्थित जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय प्रसाद द्वारा बताया गया कि उपरोक्त सभी निर्माण कार्यों का कार्य लगभग पूर्ण किया जा चुका है। कुछ परियोजना अंतर्गत निर्माण कार्य लगभग 10% से 15% अपूर्ण है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है, जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। उपरोक्त परियोजना अंतर्गत रैयतों के अधिग्रहित भूमि के विरुद्ध मुआवजा राशि का भुगतान प्रक्रिया जारी है।
उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारी के अतिरिक्त अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग गढ़वा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर NHAI समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Related posts

भोजपुर: ग्रामीण चिकित्सकों की जुलाई में आयोजित स्वास्थ्य समागम को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जिला प्रशासन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुक्केबाज खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:ग्रामीण उद्यमिता को मिलेगी रफ्तार: उपायुक्त ने मुबाबनी के गोहला पंचायत की 78 महिलाओं को प्रदान किए क्यूआर कोड, स्थानीय स्तर पर विभिन्न उद्यम से जुड़ी हैं महिलाएं।

rktvnews

इनक्रेडिबल चैंबर ऑफ इंडिया और नेपाल दूतावास ने ‘रामायण सर्किट’ पर संगोष्ठी का किया आयोजन।

rktvnews

बागपत में पहली बार ‘स्वदेशी मेला’: हुनरमंद कारीगरों और उद्यमियों के लिए दीपावली से पहले बड़ा मंच।

rktvnews

शिक्षक बहाली में डोमिसाइल नीति लागू करने सहित पाँच सूत्री मांगों के समर्थन में जाप कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम।

rktvnews

Leave a Comment