बक्सर समाहरणालय सभागार में हुआ आयोजन, देशभक्ति के सुरों से गूंजा सभागार।
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)07 नवंबर।“वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को आज 07 नवम्बर को उप विकास आयुक्त बक्सर, आकाश कुमार चौधरी की उपस्थिति में समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता बक्सर, जिला भू अर्जन पदाधिकारी बक्सर, विशेष कार्य पदाधिकारी बक्सर, वरीय उप समाहर्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

