आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 मई। गुरुवार को रेड क्रॉस सोसाइटी गेट पर रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आम पन्ना का वितरण किया गया। सचिव कमलेश तिवारी ने बताया कि दिनभर काम करने वाले रिक्शा चालक, ठेला चालक, मजदूर जो धूप में काम करते हैं। उनके जीवन यापन का एकमात्र रास्ता यही है। लू लगने की संभावना रहती है। लू नहीं लगे और अपने परिवार का सही ढंग से भरण पोषण हो सके ,इसी परिकल्पना के साथ इन लोगों को इस तपती धूप में तेज गर्म हवा में बचाने की एक मुहिम रोटी बैंक द्वारा चलाया गया है। आज इसका पहला दिन है और लगातार जारी रहेगा।पूर्व एमएलसी लाल दास राय ने सामाजिक हित में किये जा रहे हैं कार्य की सराहना की और कहा यह गरीब और कमजोर लोगों के लिए वरदान है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आरा रेड क्रॉस के पूर्व सचिव डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा,सचिव डॉ विभा कुमारी,विकास सहित आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष कुमार रोहित,राजेश कुमार,रवि सहाय,तरुण पाठक,सतीश सिंह,कुमार मोहित आदि उपस्थित थे।

