RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावड़े 05 जून को आरा मे विभिन्न कार्यक्रमों मे करेंगें शिरकत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 31 मई। भारतीय जनता पार्टी भोजपुर की जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई।बैठक का संचालन जिला महामंत्री राकेश सिंह ने किया।
बैठक मे आगामी महत्वपूर्ण एक महीने तक चलने वाले विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय महामंत्री और बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े जी का 05 जून को विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत आरा मे आगमन होने जा रहा है। उनके कार्यक्रम की शुरुआत भोजपुर जिला के प्रवेश द्वार कोईलवर से हो जाएगी।जहाँ वे विकास तीर्थ दर्शन की शुरुआत कोईलवर छह लेन पुल से करेंगे। इसके अलावा मोदी सरकार के 9 वर्ष की विकास गाथा मे केन्द्र सरकार और स्थानीय सांसद श्री आर के सिंह द्वारा भोजपुर जिला के विकास मे महत्वपूर्ण कार्यों जैसे रेलवे ऊपरी पुल,निर्माणाधीन मेडिकल काँलेज,इंजीनियरिंग काँलेज,आरा स्टेशन का सौंदर्यीकरण का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे और मोदी सरकार के 9 वर्षो के विकास को जनता के सामने रखेंगे। आरा शहर के विभिन्न समाजो के विशिष्ट लोगो से भी उनके घर जा कर संपर्क करेंगे।
बैठक मे विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यक्रम के लिए विभिन्न कार्यकताओं को जिम्मेवारी दी गई।
बैठक मे पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह,कौशल यादव,अखिलानंद ओझा, मीरा यादव,उदय प्रताप सिंह,सतीश भट्ट,वंदना राजवंशी, जिला महामंत्री पुनम कुशवाहा, जिला मंत्री मधु मिश्रा, विनय बेलाउर, संतोष चंद्रवंशी, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला प्रवक्ता राजेश सिंह,संतोष सिंह,विनय सिंह,संतोष तिवारी, धीरज सिंह,निशांत सिंह सेंगर,सोशल मीडिया संयोजक राहुल सिंह, अजय सिंह,ज्योति कुशवाहा,विद्या सागर पांडेय,रितु राज,विजय पासवान आदि उपस्थित थे।

Related posts

संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां: छत्तीसगढ़ का अल्पसंख्यक विरोधी धर्मांतरण-विरोधी कानून

rktvnews

रामलीला:आठवें दिन मां सीता के हरण का हुआ सफल मंचन।

rktvnews

प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए नेताओं का दौरा।

rktvnews

नवादा डीडीसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:प्रेम लता श्रीवास्तव व बबलू श्रीवास्तव पार्षद प्रतिनिधि हुए सम्मानित।

rktvnews

सब्जियों के अपशिष्‍ट से तेलंगाना में हो रहा है बिजली का उत्पादन।

rktvnews

Leave a Comment