RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

देवघर: दो दिवसीय किसान वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम आयोजित।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)10 मार्च।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार आज प्रखंड सभागार मोहनपुर में आत्मा देवघर के द्वारा दो दिवसीय किसान वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रविंद्र नाथ टैगोर कृषि महाविद्यालय मोहनपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सर्वेश कुमार, डॉक्टर उपासना प्रिया, डॉक्टर भूपेंद्र सिंह, आत्मा देवघर के उप परियोजना निदेशक अरविंद कुमार राय ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न पंचायत के 40 किसानों ने भाग लिया। कृषकों ने अपने खेती से संबंधित प्रश्नों को वैज्ञानिक गण के सामने रखा।
इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वैज्ञानिक के द्वारा पौधा संरक्षण, कीट विज्ञान, मिट्टी, उर्वरक, विभिन्न फसल के बीमारी एवं उसकी रोकथाम का सुझाव कृषकों को दिया गया। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी मोहनपुर राजेश झा, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक अजीत सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक संदीप कुशवाह, रक्षा कुमारी किसान उत्पादक संगठन से रमन कुमार एवं राजेश कुमार, नकुल ताती, भोला यादव, शक्ति यादव, नरेश प्रसाद यादव एवं किसान आदि मौजूद थे।

Related posts

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति का राष्ट्र के नाम संदेश।

rktvnews

बागपत:हिंडन नदी में प्रदूषण रोकने को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

नर्मदा में सुपोषण के स्वयंसेवकों से प्रीति अदाणी ने की मुलाकात!अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन ने गुजरात के आदिवासी जिले में बिताया एक दिन।

rktvnews

झारखंड:धनबाद में डॉक्टर ने रचा इतिहास, महिला के पेट से निकाला 7.5 किलोग्राम का स्प्लीन ट्यूमर ।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के दूसरे पर्वतारोहण अभियान ‘विजय’ के सफलतापूर्वक लौटने पर नई दिल्ली में स्वागत किया।

rktvnews

भोजपुर:कोईलवर के यात्रियों में गहरी नाराज़गी, नई फास्ट पैसेंजर ट्रेन में नहीं मिला ठहराव।

rktvnews

Leave a Comment