RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बिहार:भोजपुर:राजू जीतेंगे तो उन्माद – उत्पात की होगी हार : मनोज मंज़िल

अपराधी के बेटा बनाम किसान के बेटे के बीच का है तरारी चुनाव।

भाजपा जदयू परिवारवाद के ढोल के पीछे दे रही भाई भतीजे की ताल।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 नवंबर।तरारी विधानसभा उपचुनाव में उन्माद उत्पात के खिलाफ़ जनता को गोल बंद कर रहें भाकपा माले केंद्रीय कमिटी सदस्य व अगिआंव के पूर्व विधायक मनोज मंज़िल। वे तरारी के मोपति, बघाड़ा टोला, लबना पटखौली, रामनगर टोला, रजवार टोला, अमृआन सहित कई गांवों में जनता के बैठक कर तरारी चुनाव में जनता के नेता , संघर्षों के नेता को चुनने की अपील किया।
उन्होंने कहा कि तरारी उपचुनाव 13 नवंबर को होगा इस बार का चुनाव अपराधी का बेटा बनाम ग़रीब मजदूरों के नेता का है। भाजपा परिवारवाद का ढोल पूरे देश भर में बजाती है लेकिन ख़ुद ही अपने परिवार के बेटा भीतजे को चुनाव में लड़ाते आ रही है। तो पहले भाजपा परिवारवाद का ढोल बजाना बंद करें। देश में मंहगाई बेरोजगारी चरम पर है ये सब सवालों से भागना बंद करें। ये चुनाव गरीब मजदुर किसान बनाम अपराधी के बीच है। तो जनता बखूबी जानती है कि भाकपा माले वाहिद ऐसी पार्टी है जो गरीब मजदुर किसानों की आवाज़ उठाती है और उन्हें बुनियादी लाभ पहुंचाती है। इस बार जनता ने तय कर लिया है रोज़गार छिनने वाली सरकार, स्कूलों कॉलेज में पढ़ाई महंगी करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकेगी और तरारी उपचुनाव में जनता की सरकार बनेंगी जनता का राज होगा राजू यादव की जीत होगी और उन्माद – उत्पात की हार होगी।

Related posts

भारत की राष्ट्रपति ने नए प्रारूप में गार्ड परिवर्तित समारोह देखा।

rktvnews

रामगढ़:अनिता देवीः महिला सशक्तिकरण और सफलता की उड़ान!

rktvnews

सरकार ‘वर्ष 2014 तक के आर्थिक हालात और मौजूदा स्थिति’ पर श्‍वेत-पत्र लाएगी।

rktvnews

गाँव- गँवई की क़लम से …

rktvnews

आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैनात किए जाने वाले 1,444 केंद्रीय पर्यवेक्षकों को चुनाव आयोग (ईसीआई) की ब्रीफिंग संपन्न हुई।

rktvnews

जनसुनवाई में आमजन को मिली राहत- अजमेर डिस्कॉम क्षेत्र के 220 कार्यालयों में हुई जनसुनवाई, 2962 समस्याएं आयी, 2817 का मौके पर निस्तारण।

rktvnews

Leave a Comment