RK TV News
खबरें
Breaking News

औरंगाबाद:देव चैती छठ मेला की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/औरंगाबाद (बिहार)10 मार्च।आज जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद अभिलाषा शर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में देव चैती छठ मेला–2026 के सफल, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विधि-व्यवस्था एवं विभिन्न तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि देव स्थित ऐतिहासिक सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित होने वाला देव चैती छठ मेला 22 मार्च से 25 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु एवं व्रती सूर्यकुंड में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए मेला के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा मेला क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। साथ ही मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमणों को चिह्नित कर अविलंब हटाने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए मेला परिसर के चिन्हित स्थलों पर बैरिकेडिंग एवं ड्रॉप गेट स्थापित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थलों का चयन करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मेला अवधि में वाहनों की भारी आवाजाही को देखते हुए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था तथा सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।
मेला क्षेत्र में संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग को पर्याप्त अग्निशमन वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। छठ पर्व की अवधि में सूर्यकुंड, थाना परिसर तथा प्रखंड कार्यालय के समीप 24 घंटे अग्निशमन वाहनों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए दोनों सूर्यकुंड तालाबों के समीप एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीमों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। साथ ही पर्याप्त संख्या में लाइफ जैकेट, गोताखोर, जाल एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा गया।
सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए मेला क्षेत्र के प्रमुख स्थानों, सूर्य मंदिर के गर्भगृह तथा अर्घ्य स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने तथा पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित करने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप समयबद्ध, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि देव चैती छठ मेला 2026 का आयोजन श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
बैठक में अपर समाहर्ता अनुग्रह नारायण सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन, सदर डीसीएलआर श्वेतांक लाल, जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी, डीपीएम जीविका सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् में कृषि वैज्ञानिकों की नियुक्तियों में अनियमितताओं का आरोप निराधार: आईसीएआर

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डॉ. बीआर अंबेडकर को उनकी 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

आयुर्वेद शिक्षण पेशेवरों के लिए ‘स्मार्ट 2.0’ का शुभारंभ।

rktvnews

गढ़वा:पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया पर उपायुक्त का जोर, अभ्यर्थियों को दावा-आपत्ति का अवसर।

rktvnews

पटना:आधुनिक चिकित्सा पद्धति का नेत्र है रेडियो इमेजिंग टेक्नोलौजी: निदेशक, डॉ सुलभ

rktvnews

गढ़वा:खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी द्वारा चलाया गया जाँच अभियान।

rktvnews

Leave a Comment