RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने भूटान के चौथे नरेश से भेंट की और वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव में भाग लिया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 12 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज थिम्पू में भूटान के चौथे नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक से भेंट की।
प्रधानमंत्री ने चौथे नरेश की 70वीं जयंती के अवसर पर बधाई दी और भारत सरकार एवं देश के नागरिकों की ओर से महामहिम नरेश के उत्तम स्वास्थ्य एवं कुशलता के लिए प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने भारत-भूटान मैत्री को और सुदृढ़ बनाने में उनके नेतृत्व, परामर्श और मार्गदर्शन के लिए चौथे नरेश का धन्यवाद किया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की। इस संदर्भ में, उन्होंने साझा आध्यात्मिक और सांस्कृतिक बंधनों को रेखांकित किया जो दोनों देशों के लोगों को करीब लाते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी थिम्पू में जारी वैश्विक शांति प्रार्थना महोत्सव के एक भाग के रूप में चांगलिमथांग स्टेडियम में कालचक्र दीक्षा समारोह में भूटान नरेश, भूटान के चौथे नरेश और भूटान के प्रधानमंत्री के साथ शामिल हुए। इस प्रार्थना की अध्यक्षता भूटान के मुख्य मठाधीश परम पावन जे खेंपो ने की।

Related posts

विस्वा रिकॉर्ड्स इंडिया ने लॉन्च किया भारत का नया टीन बॉय बैंड- ‘आउटस्टेशन’

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न: व्यवस्था को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के निर्देश।

rktvnews

भोपाल: राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के विद्यार्थियों के शैक्षिक भ्रमण का मानव संग्रहालय में शुभारंभ।

rktvnews

बिहार:नीतीश कुमार ने हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता मनोज कुमार के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति सिक्किम विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

मतदाता जागरूकता में भोजपुर जीविका की दीदियों ने रचा इतिहास।

rktvnews

Leave a Comment