आरा/भोजपुर 17 सितंबर। आज शहीद विद्यानंद सिंह(प्राo) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में सत्र 2021-23 के इलेक्ट्रिशन और फिटर के सफल प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कोइलवर ब्लॉक प्रमुख मनोज कुमार सिंह ,विशिष्ठ अतिथि कुल्हडिया के पूर्व मुखिया सुरेंद्र यादव। मुख्य वक्ता के रूप में श्री शंकर कॉलेज सासाराम के सहायक प्राध्यापक सह संस्थान के परामर्शदाता डॉ मनीष प्रसाद उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के प्राचार्य ई कुमार वैभव तथा धन्यवाद ज्ञापन सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्थान की अध्यक्षा पार्वती देवी, उपाध्यक्ष राजेश दुबे,सचिव प्रीति प्रसाद ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राकेश कुमार यादव,मुकेश कुमार,बबलू चौधरी,नीतीश कुमार सहित सैकड़ों छात्रों ने हिस्सा लिया।प्रमाण पत्र प्राप्ति के बाद बच्चों में उत्साह देखा गया।
