RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दलित बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य जांच सह दवा का किया गया वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 फरवरी।21 फरवरी को भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भोजपुर के सहयोग से आरा रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से छठीया तालाब बहिरो रोड के पास दलित बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चे सह दलित बस्ती के अन्य लोगों को स्वास्थ्य जांच और दवा का वितरण किया गया ।लगभग 100 से ज्यादा लोग इस शिविर से लाभान्वित हुए।भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं आई एम ए भोजपुर के वरिष्ठ चिकित्सकों, पूर्व एसीएमओ व फिजिशियन डा के एन सिन्हा डॉ एस के रूंगटा नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर पी सिंह वरिष्ठ सर्जन डॉ विजय गुप्ता लेप्रोस्कोपिक सर्जन, डॉ अरविंद पांडे दंत चिकित्सक, डॉक्टर कन्हैया सिंह अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉक्टर मदन मोहन द्विवेदी फिजियोथेरेपिस्ट, डॉ जे के सिंह शिशु रोग विशेषज्ञ एवं डॉ संगीता गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा के द्वारा अपनी सेवा प्रदान की गई। आज के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में लगभग 100 मरीजों का जिनमें बच्चे बूढ़े एवं स्त्रियों की भी संख्या भारी मात्रा में रही, सबको चिकित्सीय परामर्श के साथ-साथ निशुल्क दवा कभी वितरण किया गया।रोटी बैंक चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आरा रोटी बैंक के अध्यक्ष कुमार रोहित ने सभी का धन्यवाद देते हुये कहा की स्वास्थ्य जाँच एक सराहनीय कदम है ।आरा रोटी बैंक के कुमार मोहित,रवि सहाय,प्रो रवि शंकर तिवारी,निकेश पांडेय,संतोष सिंह की उपस्थिति रही । रेड क्रॉस सोसाइटी के धर्मेंद्र पांडे, प्रभात मिश्रा, राजेश सिंह एवं विकास कुमार की पूरे कार्यक्रम में सराहनीय भूमिका रही। आज के कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉक्टर विभा कुमारी के द्वारा किया गया।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने परिवार संग किया विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप बल्ब का रोपण।

rktvnews

भोजपुर:पचास सीटों पर चुनाव लड़ेगा जनसंघ:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

सारण:दो दिवसीय हरिहर महोत्सव 2025 का पर्यटन सह कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री ने किया उद्घाटन।

rktvnews

राजस्थान:राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर अन्त्योदय शिविर!समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है योजनाओं का लाभ: दौसा जिला प्रभारी मंत्री

rktvnews

भारतीय संस्कृति का महापर्व : गोपाष्टमी

rktvnews

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनके निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment