RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : चित्रगुप्त पूजा का अवकाश 10 की जगह 11 नवंबर को! सरकार ने जारी की अधिसूचना।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 07 नवंबर। बिहार सरकार ने चित्रगुप्त पूजा का अवकाश 10 नवंबर की जगह 11 नवंबर को घोषित किया है। इस संबंध मे सरकार के अपर सचिव द्वारा  6/11/26 को अधिसूचना जारी की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना ज्ञापांक 15401 दिनांक 19/08/2025 द्वारा वर्ष 2026 के लिए अधिसूचित अवकाशों की सूची मे चित्रगुप्त पूजा एवं भाई दूज के अवसर पर दिनांक 10/11/2026 (मंगलवार) को कार्यपालक आदेश के तहत अवकाश घोषित है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, पटना के पत्रांक 102 दिनांक 27/10/2026 एवं ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के पत्रांक 102 दिनांक 4/11/2026 द्वारा चित्रगुप्त पूजा के अवकाश की तिथि 10/11/2026 से परिवर्तित कर दिनांक 11/11/2026 को घोषित किए जाने का अनुरोध किया गया। अतः सम्यक विचारोपरांत चित्रगुप्त  पूजा एवं भाई दूज के अवसर पर कार्यपालक आदेश के तहत दिनांक 10/11/2026 (मंगलवार) को घोषित अवकाश के स्थान पर दिनांक 11/11/2026 (बुधवार) को घोषित किया जाता है।

Related posts

05अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

देश भर में पत्रकारों को मिले एक समान पेंशन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 जुलाई 24

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल कॉलेज हिलसा में सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण से संबंधित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के दिए निर्देश।

rktvnews

बक्सर: एमपी हाई स्कूल के प्रांगण में स्वच्छता ही सेवा जागरूकता अभियान आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment