RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह:अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ ने “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संपादन हेतु समीक्षा बैठक में दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )19 नवंबर। आज अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ की अध्यक्षता में “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादित किये जाने हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
बैठक के दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्रत्येक विभाग को उनके दायित्वों एवं लक्ष्य के अनुरूप कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि शिविरों के आयोजन के लिए व्यापक जन-जागरूकता सुनिश्चित की जाए ताकि अधिकतम लाभार्थियों की सहभागिता हो सके। प्रत्येक विभाग द्वारा शिविर स्थल पर नामित कर्मियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी तथा आवश्यक अभिलेख, प्रपत्र एवं उपकरण पूर्व से उपलब्ध रखने होंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि “आपकी योजना – आपकी सरकार – आपके द्वार” कार्यक्रम सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, अतः सभी अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा समन्वित, उत्तरदायी एवं परिणामोन्मुखी कार्य निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक सरकारी की योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।

Related posts

वैशाली:यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में वैशाली के दो युवाओं की बड़ी उपलब्धि, डीएम वर्षा सिंह ने समाहरणालय में दी बधाई।

rktvnews

भोपाल:प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए होगा चित्रकूट का विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:”सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा मे आयोजित मुख्यमंत्री उपभोक्ता सहायता योजना समारोह में शामिल हुए बड़हरा विधायक।

rktvnews

बक्सर:उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल के द्वारा 45 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित मोटराईज्ड ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।

rktvnews

नवादा:राजस्व, म्यूटेशन, जमाबंदी, परिमार्जन, पेयजल, पंचायत सरकार भवन का निर्माण, भूमिहीन और भवनहीन विद्यालय, लोक शिकायत निवारण, भूअर्जन आदि से संबंधित आंतरिक संसाधन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment