RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 फरवरी। शनिवार को पुलिस अधीक्षक,भोजपुर मिस्टर राज की अध्यक्षता में नार्को समन्वय समिति की बैठक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले में मादक पदार्थों के प्रसार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु संबंधित सभी विभागों के पदाधिकारियों को नशीले पदार्थों से जुड़ी सूचनाओं का संकलन कर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने जिले में नशे के संभावित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर वहाँ विशेष रणनीति के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया, ताकि नशे के नेटवर्क को जड़ से तोड़ा जा सके।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता शिविर आयोजित करें, जिससे आमजन विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा सके। साथ ही, पुलिस अधीक्षक ने नशा मुक्ति केंद्रों को शीघ्र पूर्ण रूप से क्रियाशील बनाने का निर्देश दिया, ताकि नशे की लत से ग्रसित व्यक्तियों का समुचित उपचार एवं पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता भोजपुर, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक बाल संरक्षण, वरीय उप समाहर्ता श्री सिद्धार्थ केशरी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, ड्रग इंस्पेक्टर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दुमका:विश्व साइकिल दिवस पर सिद्धो-कान्हू इंडोर स्टेडियम से बासुकीनाथ तक साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जन सुराज पार्टी की जिला कमिटी की बैठक आयोजित।

rktvnews

उज्जैन:होमगार्ड/एसडीईआरएफ के जवान करेंगे दीपोत्सव के दौरान घाटों की सुरक्षा।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा विधायक ने भाजपा स्थापना दिवस को कार्यकताओं और समर्थको के साथ धूमधाम से मनाया।

rktvnews

गोवर्धन पूजन देवराज इन्द्र के अहंकार का दमन,पर्यावरण रक्षा,प्रकृति पूजन की कहानी है : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

इंतज़ार हुआ खत्म, तूफान की हुई शुरुआत; ‘संभराला येति गट्टू’ के धमाकेदार ग्लिम्प्स में साई दुर्गा तेज का उग्र अवतार हुआ उजागर।

rktvnews

Leave a Comment