RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:बी एस डीएवी की योगा टीम ने नेशनल स्पोर्टस में जीता ‘कास्य’।

प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने दी बधाई

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 दिसंबर।विगत 2 से 4 दिसंबर,24 तक दिल्ली में हुए डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स में शामिल होने गई बी एस डीएवी की पूरी टीम आज वापस आ गई।
इस खेल प्रतियोगिता में विविध स्पर्धाओं में लगभग अठारह राज्यों के डीएवीयन शामिल हुए ।
इस बार बीएस डीएवी की ओर से शामिल योगा टीम ने अपना जलवा विखेरा। एक कड़े मुकाबले में प्रदर्शन करते हुए योगा टीम ने तीसरे पायदान पर रहते हुए कास्य पदक हासिल करने में सफलता पाई। डीएवी, बिहार के साथ -साथ यह मोजपुर के लिए भी गर्व का क्षण है। इस टीम में अमन, सत्यम और आर्यन ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
वहीं लड़कियों की बॉस्केट बाल टीम ने अपने पहले मुकाबले में आंध्रप्रदेश की टीम को हराया। लड़कियो की टीम को दूसरे राउंड में पंजाब की टीम के साथ खेलते हुए 6 – 9 के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस टीम में साक्षी कुमारी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं जूडो के अलग – अलग भार वर्ग में अंकित, राजशेखर और शुभम को पंजाब तथा हरियाणा के खिलाडियों के साथ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा।
प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने लौटकर आये सभी खिलाडियों का स्वागत किया। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सभी खिलाडियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हम अगले वर्ष और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आजका दिन विद्यालय के लिए सुखद रहा।

Related posts

तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त(प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा के कदाचार मुक्त हेतु बैठक।

rktvnews

राजस्थान:हीट वेव से आमजन की सुरक्षा के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित, सभी विभाग रहें अलर्ट, किसी भी व्यक्ति की हीट वेव से न हो मौत: आपदा प्रबंधन मंत्री

rktvnews

भोजपुर:पूर्व मेयर सुनील कुमार के जन्म दिवस पर 21 सदस्यों ने किया रक्तदान।

rktvnews

राजस्थान और मध्यप्रदेश से जुड़े मुद्दों पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के राज्यपालों की संयुक्त बैठक।

rktvnews

भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते हैं हनुमान जी

rktvnews

जयपुर:सेना की वजह से देश निरन्तर प्रगति कर रहा है, सैनिक की बेटी होने पर गौरवान्वित हूं : दिया कुमारी

rktvnews

Leave a Comment