RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका :प्लास्टिक प्रबंधन केंद्र का उप विकास आयुक्त ने किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड )22 फरवरी। शनिवार को जिले के जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लास्टिक प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण उप विकास आयुक्त सह उपाध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति दुमका अनिकेत सचान द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में प्लास्टिक कचरे के संग्रहण, छंटाई एवं निस्तारण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली गई। उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित प्रबंधन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक से अधिक प्लास्टिक अपशिष्ट का संग्रह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक अपशिष्ट के समुचित प्रबंधन से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. विवेक किशोर, जिला जल एवं स्वच्छता समिति के जिला समन्वयक वीरभद्र नटराज, विकास मिश्रा, निर्मल कुमार दास, हिमांशु मिश्रा सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में समग्र शहरी विकास योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

ओयो ने शुरु किए 4 सेल्फ-ऑपरेटेड होटल्स; विशेष साझेदारी के तहत 2024 में 25 नए होटल्स खोलने का लक्ष्य।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय का कार्यभार संभाला।

rktvnews

बागपत:उत्तर प्रदेश पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को शांतिपूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंजीनियर्स दिवस के अवसर पर सर एम. विश्वेश्वरैया को याद किया।

rktvnews

Leave a Comment