RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना : एसआरपी कॉलेज मे मिठाई व उपहार वितरित! धनतेरस व दीपावली के अवसर पर हुआ आयोजन।

एसआरपी कॉलेज मे धनतेरस व दीपावली के अवसर पर मिठाई एवं उपहार वितरित करते प्रभारी प्रधानाध्यापक लक्ष्मण कुमार

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 7 नवम्बर। पटना के फतेहपुर स्थित एसआरपी कॉलेज मे धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के बीच मिठाई एवं उपहार का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के साथ दीपावली की खुशियाँ साझा करना तथा आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मण कुमार ने की। उन्होंने सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामना देते हुए कहा कि महाविद्यालय की प्रगति एवं उत्थान मे प्रत्येक शिक्षक एवं कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन आपसी एकता, सहयोग और पारिवारिक संबंधों को और मजबूत बनाते हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ रमाशंकर, पंकज कुमार, बबीता कुमारी, अर्चना सिन्हा, अजीत कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, शशि कुमार, मोहित कुमार, ढोलन कुमार, प्रेम एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे। सभी ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए एक-दूसरे को दीपावली की हार्दिक शुभकामना दी।

Related posts

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर।

rktvnews

गोहरावन

rktvnews

गिरीडीह:जिला परिवहन पदाधिकारी ने गिरिडीह बस स्टैंड के पास सघन वाहन जाँच अभियान चलाया।

rktvnews

इंदौर:बच्चों संग दीपावली… खुशियों संग संवेदना।

rktvnews

चतरा:5 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन।

rktvnews

जब दूल्हा बना!

rktvnews

Leave a Comment